कौन हैं लुईस हैमिल्टन, जानें फेरारी से जुड़ने से पहले मर्सिडीज़ के साथ कैसा रहा उनका सफर

लुईस हैमिल्टन ने अबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स के बाद मर्सिडीज को भावुक विदाई दी और टीम के साथ अपने 12 साल के सफर को याद किया।

हाल ही में फेरारी में शामिल हुए अनुभवी F1 ड्राइवर Lewis Hamilton ने अबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स के बाद मर्सिडीज को भावुक विदाई दी थी। उन्होंने इस टीम के साथ 12 साल का सर तय किया था और कई खिताब जीते थे।

मर्सिडीज के साथ अपने अंतिम सीजन में लुईस हैमिल्टन अबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स में चौथे स्थान पर रहे। 16वें स्थान से शुरुआत करते हुए, सात बार के वर्ल्ड चैंपियन ने अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। हालाँकि, वह पोडियम फिनिश नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने यह जरूर दिखा दिया कि, वह फॉर्मूला वन के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ ड्राइवरों में से एक क्यों हैं।

Lewis Hamilton
Lewis Hamilton

2024 सीज़न पर विचार करते हुए हैमिल्टन ने माना कि यह उनके लिए एक भावुक साल था। उन्होंने इस संबंध में कहा कि, “यह मेरे जीवन का सबसे लंबा साल रहा है।”

हैमिल्टन ने इस बात को स्वीकार किया कि मर्सिडीज़ के साथ उनका समय समाप्त होने वाला था। उन्होंने टीम के साथ अंतिम महीनों की तुलना एक ऐसे रिश्ते से की, जहाँ दोनों पक्षों को पता है कि वे जल्द ही अलग हो जाएँगे।

हालांकि, अनुभवी ड्राइवर ने सालों से अपनी टीम के साथ मिले अटूट समर्थन और सौहार्द के लिए आभार व्यक्त किया। हैमिल्टन ने कहा, “हमारे जीवन में उतार-चढ़ाव तो आए हैं, लेकिन जो कुछ भी हुआ है, वह सच्चा प्यार है।”

कौन हैं लुईस हैमिल्टन, जानें फेरारी से जुड़ने से पहले मर्सिडीज़ के साथ कैसा रहा उनका सफर

लुईस हैमिल्टन 2025 के सीजन में फेरारी के साथ जुड़ चुके हैं। उनका मर्सिडीज़ से विदा होना उनके शानदार करियर का एक यादगार पल है। सबसे ज़्यादा जीत (105), पोल पोज़िशन (104) और पोडियम फ़िनिश (202) सहित अपनी रिकॉर्ड-तोड़ उपलब्धियों के लिए लोकप्रिय हैमिल्टन अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जिसे फैंस पीढ़ियों तक याद रखेंगे।

हालांकि, मर्सिडीज़ के साथ अपने आखिरी सीज़न में वह ड्राइवर्स चैंपियनशिप में सातवें स्थान पर रहे, लेकिन उनका 12 सालों का सफ़र किसी आंकड़े का मोहताज नहीं है।

लुईस हैमिल्टन ने एक नए अध्याय की शुरुआत की है, 39 वर्षीय ब्रिटिश ड्राइवर आगामी सीजन के लिए फेरारी में शामिल होने के लिए तैयार हैं। मैकलारेन के साथ अपने F1 करियर की शुरुआत करने वाले हैमिल्टन ने मर्सिडीज़ में एक दशक से ज़्यादा समय बिताया। ब्रिटिश खिलाड़ी और फेरारी दोनों एक रोमांचक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं। इतालवी टीम लंबे समय से अपने अगले चैंपियनशिप दावेदार की तलाश में भी है।

Lewis Hamilton
Lewis Hamilton
सम्बंधित खबरें

हैमिल्टन का एक यंग कार्टिंग टैलेंट से फॉर्मूला वन के इतिहास में सबसे महान ड्राइवरों में से एक बनने का सफ़र उनके समर्पण और दृढ़ता का प्रमाण है। इंग्लैंड के स्टीवनेज में पले-बढ़े हैमिल्टन ने छह साल की उम्र में कार्टिंग शुरू की और जल्द ही नेशनल चैंपियन बन गए।

उनकी क्षमता मैकलारेन के रॉन डेनिस की नज़र में आई, जिन्होंने उन्हें 1998 में मैकलारेन-मर्सिडीज यंग ड्राइवर प्रोग्राम में शामिल किया। वहाँ से हैमिल्टन का उदय हुआ। उन्होंने 2007 में मैकलारेन के साथ ऑस्ट्रेलियन ग्रैंड प्रिक्स में अपना फ़ॉर्मूला 1 में डेब्यू किया और अपने रूकी सीज़न को चैंपियन किमी राइकोनेन से सिर्फ़ एक अंक पीछे रहकर पूरा किया।

एक साल बाद, हैमिल्टन ने अपना पहला वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीता। उन्होंने अंतिम स्टेज में फेलिप मासा को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया था।

सात बार फार्मूला 1 के वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं लुईस हैमिल्टन

2024 में F1 गमर्स के लिए फेवरेट ड्राइवर रहे लुईस हैमिल्टन ने अपने करियर में सात बार फार्मूला 1 के वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं। उन्होंने ड्राइवर्स में  ब्रिटिश फार्मूला 1 ड्राइवर 2008, 2014, 2015, 2017, 2018, 2019 और 2020 में खिताबी जीत हासिल की है।

लुईस हैमिल्टन के बारे में सभी जरूरी जानकारी

पूरा नाम
सर लुईस कार्ल डेविडसन हैमिल्टन
जन्म
7 जनवरी 1985 (आयु 39)
स्टीवनेज , हर्टफोर्डशायर, इंग्लैंड
पार्टनर निकोल शेर्ज़िंगर (2007–2015)
रिश्तेदार निकोलस हैमिल्टन (सौतेले भाई)
                   
फॉर्मूला 1 वर्ल्ड चैम्पियनशिप कैरियर
राष्ट्रीयता ब्रिटिश
2024 टीम मर्सिडीज
2025 टीम फेरारी
कार नंबर 44
एंट्री 356 (356 शुरुआत)
चैंपियनशिप 7 ( 2008 , 2014 , 2015 , 2017 , 2018 , 2019 , 2020 )
जीत 105
पोडियम 202
करियर अंक 4862.5
पोल पोजीशन 104
सबसे तेज लैप्स 67
पहली एंट्री 2007 ऑस्ट्रेलियन ग्रैंड प्रिक्स
पहली जीत 2007 कैनेडियन ग्रैंड प्रिक्स
पिछली जीत 2024 बेल्जियम ग्रैंड प्रिक्स
लास्ट एंट्री 2024 अबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स
2024 स्थिति 7वां (223 अंक)
पिछली सीरीज
2006

2004 – 2005

2003

2002 – 2003

2002

GP2 सीरीज

F3 यूरो सीरीज

ब्रिटिश एफ3

ब्रिटिश फॉर्मूला रेनॉल्ट

फॉर्मूला रेनॉल्ट यूरोकप

चैम्पियनशिप खिताब
2003

2005

2006

ब्रिटिश फॉर्मूला रेनॉल्ट

F3 यूरो सीरीज

GP2 सीरीज

वेबसाइट lewishamilton.com

लुईस हैमिल्टन द्वारा जीते गए पुरस्कारों की सूची

Lewis Hamilton To Test Old Car Before 2025 Ferrari Launch
Lewis Hamilton

महान ब्रिटिश फार्मूला 1 ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने अपने करियर में कई सारे पुरस्कार जीते हैं। नीचे आपको उनके द्वारा जीते गए सभी प्रमुख पुरस्कारों की सूची बताने जा रहे हैं।

  • ऑटोस्पोर्ट ब्रिटिश क्लब ड्राइवर ऑफ द ईयर : 2003
  • ऑटोस्पोर्ट रूकी ऑफ द ईयर : 2006, 2007
  • ऑटोस्पोर्ट इंटरनेशनल रेसिंग ड्राइवर अवार्ड : 2007, 2008, 2014, 2015, 2017, 2018, 2019, 2020
  • ऑटोस्पोर्ट ब्रिटिश प्रतियोगिता ड्राइवर ऑफ द ईयर : 2007, 2013, 2014, 2015, 2016, 2017, 2018, 2022
  • जीक्यू स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर : 2007, 2014, 2015
  • एफआईए फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैम्पियनशिप में डेब्यू सीज़न में अभूतपूर्व उपलब्धियों के लिए सेग्रेव ट्रॉफी : 2007
  • BRDC गोल्ड स्टार अवार्ड, एरा क्लब ट्रॉफी, ग्राहम हिल ट्रॉफी, रिचर्ड सीमैन ट्रॉफी: 2007
  • Bild am Sonntag उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए गोल्डन स्टीयरिंग व्हील : 2007
  • स्क्वायर माइल स्पोर्ट्स अवार्ड्स आईसीएपी स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर: 2007
  • एसजेए ब्रिटिश स्पोर्ट्स अवार्ड्स सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय नवागंतुक: 2007
  • एसजेए ब्रिटिश स्पोर्ट्स अवार्ड्स स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर: 2007, 2020
  • बीबीसी ईस्ट स्पोर्ट्स पर्सनालिटी ऑफ द ईयर: 2007
  • कन्फ़र्टिगियानाटो मोटरी सर्वश्रेष्ठ ड्राइवर पुरस्कार: 2007
  • ऑटोकार मोटरस्पोर्ट अवार्ड: 2007, 2021
  • प्राइड ऑफ ब्रिटेन अवार्ड : 2007
  • बांबी पुरस्कार (विशेष जूरी पुरस्कार) : 2008
  • वर्ष 2008 के लिए ब्रेकथ्रू लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड
  • BRDC गोल्ड स्टार अवार्ड, एरा क्लब ट्रॉफी, ग्राहम हिल ट्रॉफी, रिचर्ड सीमैन ट्रॉफी, जॉन कॉब ट्रॉफी: 2008
  • BRDC जॉन कॉब ट्रॉफी: 2009
  • BRDC क्रिस ब्रिस्टो ट्रॉफी, ग्राहम हिल ट्रॉफी: 2010
  • कन्फ़र्टिगियानाटो मोटरी सर्वश्रेष्ठ ड्राइवर पुरस्कार: 2011
  • BRDC एरा क्लब ट्रॉफी: 2012
  • BRDC गोल्ड स्टार अवार्ड, रिचर्ड सीमैन ट्रॉफी: 2013
  • BRDC गोल्ड स्टार अवार्ड, ग्राहम हिल ट्रॉफी, रिचर्ड सीमैन ट्रॉफी, जॉनी वेकफील्ड ट्रॉफी: 2014
  • पीएपी यूरोपियन स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर : 2014, 2019
  • बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनालिटी ऑफ द ईयर : 2014 , 2020
  • BRDC गोल्ड स्टार अवार्ड, ग्राहम हिल ट्रॉफी, जॉनी वेकफील्ड ट्रॉफी: 2015
  • ब्रिटिश एथनिक डायवर्सिटी स्पोर्ट्स अवार्ड्स लाइकामोबाइल स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर: 2016
  • कन्फ़र्टिगियानाटो मोटरी सर्वश्रेष्ठ ड्राइवर पुरस्कार: 2016
  • BRDC गोल्ड स्टार अवार्ड: 2016
  • BRDC गोल्ड स्टार अवार्ड, जॉनी वेकफील्ड ट्रॉफी: 2017
  • एफआईए हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल होना: 2017
  • सर्वश्रेष्ठ ड्राइवर ईएसपीवाई पुरस्कार : 2017, 2021
  • गज़ेटा वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ़ द ईयर: 2018, 2020
  • एसजेए ब्रिटिश स्पोर्ट्स अवार्ड्स चेयरमैन अवार्ड: 2018
  • BRDC स्पेशल गोल्ड स्टार अवार्ड, गोल्ड स्टार अवार्ड, ग्राहम हिल ट्रॉफी: 2018
  • पेटा पर्सन ऑफ द ईयर: 2018
  • BRDC स्पेशल गोल्ड स्टार अवार्ड, गोल्ड स्टार अवार्ड, ग्राहम हिल ट्रॉफी, जॉनी वेकफील्ड ट्रॉफी: 2019
  • रॉयल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग के मानद फेलो : 2019
  • जीक्यू जर्मनी क्रिएटिविटी और डिज़ाइन अवार्ड: 2019
  • PETA मेन्सवियर सहयोग पुरस्कार: 2019
  • पेटा लिब्बी पुरस्कार: 2019
  • लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर : 2020
  • एल’एक्विप चैंपियन ऑफ चैंपियंस : 2020
  • ब्रिटिश GQ गेम चेंजर ऑफ द ईयर: 2020
  • जीक्यू इंडिया इंटरनेशनल मैन ऑफ द ईयर: 2020
  • ऑटोमोबाइल क्लब डी’इटालिया ट्रॉफी: 2020
  • स्पोर्ट बिल्ड स्टार ऑफ द ईयर: 2020
  • एफआईए अध्यक्ष पुरस्कार: 2020
  • एफआईए पर्सनालिटी ऑफ द ईयर: 2014, 2018, 2020, 2021
  • लॉरियस एथलीट एडवोकेट ऑफ द ईयर: 2021
  • WSJ. मैगज़ीन इनोवेटर्स अवार्ड: 2021
  • BRDC गोल्ड स्टार अवार्ड, गोल्ड मेडल, ग्राहम हिल ट्रॉफी: 2021
  • BRDC गोल्ड स्टार अवार्ड, जॉनी वेकफील्ड ट्रॉफी: 2022
  • ब्राज़ील की मानद नागरिकता : 2022
  • एफआईए एक्शन ऑफ द ईयर : 2022
  • ईएसपीएन की 21वीं सदी के सबसे महान ब्रिटिश एथलीट: 2024

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More