Thursday, March 19

KRAFTON India, जो Battlegrounds Mobile India का पब्लिशर है, इसने BGMI 4.3 अपडेट के लिए ऑफिसियल डाउनलोड डेट और टाइम का ऐलान कर दिया है। 4.3 अपडेट कल आने वाला है साथ ही इसमें एक नया थीम वाला मोड जोड़ा गया है, गाड़ियाँ, हथियार और भी बहुत कुछ मौजूद हो सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको BGMI 4.3 APK डाउनलोड करने के बारे में बताएँगे।

BGMI 4.3 अपडेट कल से होगा लाइव

BGMI गेमर्स के लिए अच्छी बड़ी सामने आरही है। इस बार सिर्फ मामूली बदलाव नहीं, बल्कि गेमप्ले को पूरी तरह बदलने वाले खास फीचर्स भी शामिल किये गए हैं।

अगर आप इस गेम में लैग (lag) से परेशान रहते थे, तो अच्छी बात ये है कि इसमें “Smart Network Optimization” की सुविधा को भी ऐड किया गया है। जो आपके पिंग को स्टेबल रकने में अहम योगदान दे सकता है।

BGMI 4.3 अपडेट कब और कैसे करें डाउनलोड?

इस गेम के सर्वर पर लोड न ज्यादा न बढे, इसलिए क्राफ्टन इसे धीरे-धीरे रोलआउट करने वाला है। अपने डिवाइस के हिसाब से समय नोट कर लें, इसके बाद आप इसको डाउनलोड कर सकते हैं।

iPhone यूजर्स (iOS): 19 मार्च, 2026 को सुबह 11:30 बजे से।

Android/APK यूजर्स: 19 मार्च, 2026 को दोपहर 12:30 बजे से।

इस अपडेट में क्या खास है?

नया “Evolving Universe” मोड: अब आप मैच शुरू होने से पहले अपनी ‘रोल’ (Role) चुन पाएंगे। चाहे आप Sharpshooter बनें, Medic या फिर Vehicle Expert हर रोल की अपनी स्पेशल पावर होगी जो गेम के साथ-साथ और ताकतवर होती जाएगी। अब स्क्वाड में हर बंदे की जिम्मेदारी और भी अहम होगी।

M1 Garand राइफल: क्लासिक हथियारों के शौकीनों के लिए M1 Garand आ रही है। यह एक सेमी-ऑटोमैटिक स्नाइपर है जो मीडियम और लॉन्ग रेंज की फाइट्स में तहलका मचा देगी। अगर आपकी उंगलियां टैप करने में तेज हैं, तो यह गन आपके लिए बेस्ट है।

Erangel में रेसिंग: अब सिर्फ गोलियां ही नहीं चलेंगी, गाड़ियां भी दौड़ेंगी।  Erangel मैप में खास रेसिंग ट्रैक्स और बूस्ट पैड्स जोड़े गए हैं। रेस जीतें और शानदार इनाम अपने नाम करें।

गैराज के दरवाजों के साथ खेल: अब आप गैराज के दरवाजों को खोल-बंद करके नए रास्ते बना सकते हैं। यही नहीं, इनका इस्तेमाल सीढ़ी की तरह करके आप उन छतों पर भी चढ़ पाएंगे जहाँ पहले जाना नामुमकिन था।

गेमिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version