भारत में Esports की लोकप्रियता तेजी से आगे बढ़ रही है साथ ही अब यह पहले से कहीं ज्यादा प्रोफेशनल होता जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए, टीमों में होने वाले बदलावों को सही तरीके से मैनेज करने के लिए Krafton India ने BGMI के लिए एक ऑफिशियल प्लेयर ट्रांसफर विंडो शुरू कर दी है।
यह नया सिस्टम अचानक होने वाले प्लेयर बदलावों पर रोक लगाता है साथ ही प्लेयर्स को अपने करियर में ज्यादा स्थिरता और सुरक्षा भी देता है। इस आर्टिकल में हम आपको इस ट्रांसफर विंडो से जुड़ी अहम तारीखें, जरूरी नियम और यह BMPS 2026 के लिए क्यों इतना महत्वपूर्ण है,इसके बारे में सब कुछ बताएंगे।
BGMI प्लेयर ट्रांसफर विंडो की डिटेल्स
2026 के लिए दूसरी ट्रांसफर विंडो आधिकारिक तौर पर 1 अप्रैल 2026 को शुरू कर दिया गया है, ठीक BGIS 2026 ग्रैंड फ़ाइनल्स के चेन्नई में खत्म होने के बाद। इस विंडो के खुलते ही टीमों को अपनी लाइनअप में बदलाव करने और रोस्टर लॉक से पहले सब कुछ फाइनल करने के लिए सीमित समय मिल रहा है।
यह समय टीमों के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि यहीं पर वे अपनी कमियों को सुधारने की कोशिश करती हैं। कुछ टीमें अपने स्क्वाड को मजबूत करने के लिए बेहतरीन प्लेयर्स को शामिल करती हैं, तो कुछ एक अच्छे और समझदार IGL की तलाश में रहती हैं। इसी दौरान Jonathan जैसे बड़े खिलाड़ियों को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं और संभावित बड़े फैसलों की खबरें सामने आरही हैं।
जैसे ही यह ट्रांसफर विंडो बंद होती है, उसके बाद टीमों के पास अगले कुछ महीनों तक कोई बदलाव करने का मौका नहीं रहता। इसलिए इस दौरान लिया गया हर फैसला काफी मायने रखता है साथ ही आगे चलकर टीम के प्रदर्शन पर सीधा एफेक्ट डाल सकता है।
BGMI प्लेयर ट्रांसफर विंडो के नियम जानें
ऑफिशियल सिस्टम: सभी प्लेयर ट्रांसफर केवल Krafton India Esports के ऑफिशियल डैशबोर्ड के जरिए ही किए जाने चाहिए; कोई दूसरा तरीका मान्य नहीं है।
आपसी सहमति: कोई भी खिलाड़ी तभी टीम बदल सकता है जब दोनों ऑर्गनाइज़ेशन उसके ट्रांसफर पर सहमत हों और डील पर आधिकारिक तौर पर साइन हो।
न्यूनतम उम्र: ऑफिशियल टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों की उम्र कम से कम 16 साल होनी चाहिए, और इसी वजह से ट्रांसफर के लिए भी यही नियम लागू होता है।
रोस्टर लॉक: एक बार ट्रांसफर विंडो बंद हो जाने के बाद, टीमें प्लेयर्स को जोड़ या बदल नहीं सकतीं।
कॉन्ट्रैक्ट्स की अहमियत: टीमों को खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट्स का पूरी तरह सम्मान करना चाहिए, और किसी भी बायआउट या बदलाव को सही तरीके से हैंडल करना जरूरी है।







