Free Fire/Free Fire Max: फ्री फायर में Launchers वो हथियार होते हैं जो दुश्मन को एक ही धमाके में साफ कर सकते हैं। ये हाई-डैमेज और एरिया-ब्लास्ट वाले हथियार होते हैं, इसलिए इन्हें खासकर क्लोज़ और मिड-रेंज फाइट में ज्यादा यूज़ किया जाता है। अगर सही टाइम पर Launcher चला दिया जाए, तो पूरा स्क्वाड भी सेकंडों में खत्म हो सकता है। Free Fire में तीन सबसे पावरफुल Launchers माने जाते हैं- RG550, MGL140 और M79। इस आर्टिकल में हम आपको सभी लौनचर्स के बारे में बताएंगे।

1. RG550- धमाका करने वाला सबसे खतरनाक Launcher

RG550 को Free Fire का सबसे भारी-भरकम और डेंजरस Launcher माना जाता है। यह रॉकेट फायर करता है जो बड़े एरिया में ब्लास्ट करता है।

RG550 क्यों खास है?

  • एक ही रॉकेट में बहुत बड़ा Damage
  • Gloo Wall तुरंत उड़ा देता है
  • गाड़ी, कवर और दुश्मन तीनों को सीधा खत्म कर देता है

कब यूज़ करें?

  • अगर दुश्मन किसी घर के अंदर छिपा है, या गूवल के पीछे बैठा है, या स्क्वाड के साथ खड़ा है—RG550 का एक शॉट गेम का पूरा सीन बदल सकता है।
  • लास्ट ज़ोन में यह हथियार सबसे ज्यादा मौत बांटता है।

2. MGL140- Rapid-Fire वाला Grenade Launcher

MGL140 एक Multi-shot Launcher है। मतलब इसकी मैगज़ीन में कई ग्रेनेड रहते हैं और आप लगातार बूम-बूम कर सकते हैं।

MGL140 की ताकत

  • एक के बाद एक ग्रेनेड फायर करने की क्षमता
  • कई Gloo Walls को टूट-फूट कर देता है
  • बिल्डिंग में बैठे कैंपर्स को बाहर निकालने के लिए परफेक्ट

क्यों इस्तेमाल करें?

  • अगर सामने वाला कवर के अंदर बैठा है, या टीम के साथ चिपका हुआ है, तो MGL140 का स्पैम उसे कवर छोड़ने पर मजबूर कर देता है।
  • इसकी फायर रेट तेज होने की वजह से दुश्मन को संभलने का मौका नहीं मिलता।

3. M79- One-Shot Classic Launcher

M79 Free Fire का सबसे आसान और सबसे भरोसेमंद Launcher है। इसे अक्सर “One-Shot Launcher” कहा जाता है क्योंकि इसकी Accuracy और Damage बहुत शानदार है।

M79 की खासियतें

  • बहुत हाई Damage
  • निशाना लगाना आसान
  • नए खिलाड़ियों से लेकर प्रो तक सब इसे आसानी से चला सकते हैं

कहाँ काम आता है?

अगर आपको सीधे दुश्मन को एक ज़ोरदार blast से knock करना है, तो यह Launcher बेस्ट है।
क्लोज़ और मिड-रेंज दोनों में जबरदस्त काम करता है, खासकर बिल्डिंग वाले इलाकों में।

Free Fire में Launchers गेम को पलटने की ताकत रखते हैं:

1. RG550- सबसे ज्यादा Damage देने वाला रॉकेट लॉन्चर

2. MGL140- लगातार blast और Gloo Wall तोड़ने का मास्टर

3. M79- सबसे आसान और एक shot वाली ग्रेनेड गन

अगर आप explosive gameplay खेलना पसंद करते हैं, तो ये Launchers आपकी जीत को कई गुना आसान बना देते हैं। बस सही टाइमिंग और सही Aimऔर पूरा लॉबी हिल सकती है।

गेमिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version