How to Enable 120 FPS in PUBG Mobile: PUBG Mobile ने हाल ही में अपने 3.2 अपडेट की घोषणा की है, जिसमें अब फ्लैगशिप डिवाइसों के लिए 120 FPS का सपोर्ट उपलब्ध करवा दिया गया है। पहले पबजी मोबाइल केवल 90 FPS तक सीमित था, भले ही आपका डिवाइस उससे ज्यादा फ्रेम रेट देने के सक्षम होता। अब 120 FPS का सपोर्ट आने से गेम और भी स्मूथ और रियलिस्टिक हो जाएगा।
हालांकि, 120 FPS एक हैवी फीचर है, इसलिए इसे इनेबल करने के लिए कुछ डिवाइसों पर ग्राफिक्स को लो सेट करना पड़ सकता है। इसका मतलब है कि, यह फीचर केवल कुछ खास फ्लैगशिप डिवाइसों पर काम करेगा।
यहाँ हम आपको उन फ्लैगशिप डिवाइसों की एक सूची बताने जा रहे हैं, जिसमें 120 FPS पर PUBG Mobile गेम चलाया जा सकता है।
किन-किन फ्लैगशिप डिवाइसों में 120 FPS पर PUBG Mobile चला सकते हैं? – PUBG Mobile 120 FPS Supported Devices
- Samsung Galaxy S23, S23 Plus, S23 Ultra, S24, S24 Plus, S24 Ultra
- Samsung Galaxy Z Fold 5
- Google Pixel 8 Pro
- Nubia Z50
- OPPO Find X6 Pro
- Vivo X100 Pro+
- Vivo X Fold 2
- ASUS ROG Phone 8 Ultimate
- RedMagic 9
- OnePlus 11
- OnePlus 12
- Xiaomi 13
- Xiaomi 14 Pro
- Xiaomi Mix Fold 3
- iPhone 13 Pro/Pro Max
- iPhone 14 Pro/Pro Max
- iPhone 15 Pro/Pro Max
- iPad Pro (2020 और बाद के मॉडल)
इस सूची को देखकर यह पता लगता है कि, 120 FPS बड़े ब्रांड्स के स्मार्टफोन जैसे – सैमसंग, एप्पल, शाओमी, गूगल पिक्सल, इत्यादि पर ही सपोर्ट करता है।
फिलहाल, सैमसंग के टैबलेट्स में 120 FPS का ऑप्शन उपलब्ध नहीं है, लेकिन भविष्य में इसे 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिवाइसों पर जोड़ा जा सकता है।
अब यहाँ हम आपको PUBG Mobile में 120 FPS इनेबल करने का तरीका बताने जा रहे हैं।
PUBG Mobile में 120 FPS कैसे इनेबल करें? – How to Enable 120 FPS in PUBG Mobile?

1. सबसे पहले, अपने डिवाइस पर PUBG Mobile का लेटेस्ट अपडेट डाउनलोड करें।
2. अपडेट के बाद गेम ओपन करें और Settings में जाएं।
3. Graphics & Audio टैब में जाएं और Frame Rate सेक्शन में Ultra Extreme चुनें।
4. FPS स्लाइडर को मैक्स पर सेट करें ताकि 120 FPS सक्रिय हो सके।
PUBG Mobile में 90 FPS इनेबल करने का तरीका
यदि आपके पास 120 FPS सपोर्ट करने वाला डिवाइस उपलब्ध नहीं है, तो आप 90 FPS सपोर्ट करने वाले डिवाइस पर भी आसानी से गेम खेल सकते हैं। उसके लिए आपको गेम की Settings ओपन करने के बाद Graphics टैब में जाकर Frame Rate सेक्शन में Extreme को चुनना होगा। नीचे दिए गए इमेज के अनुसार अपनी सेटिंग्स सही करें।

ध्यान रहे कि, 120 FPS पर PUBG Mobile खेलने से आपका डिवाइस ज्यादा गर्म हो सकता है, क्योंकि इसके चलते GPU को ज्यादा काम करना पड़ता है। इसलिए, जब आपका डिवाइस चार्ज हो, तो गेम खेलने से बचें, ताकि आपका डिवाइस सुरक्षित रहे।
यदि आप पबजी मोबाइल गेम खेलना चाहते हैं, लेकिन आपका स्मार्टफोन ज्यादा लोड नहीं सह सकता है, तो इसके लिए आप अपने फोन में PUBG Mobile Cloud डाउनलोड कर सकते हैं और कम क्षमता वाले डिवाइस पर भी गेम खेलने का आनंद ले सकते हैं।
यदि आप अपने फोन में पबजी मोबाइल क्लाउड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप हमारा ‘भारत में PUBG मोबाइल क्लाउड कैसे डाउनलोड करें और खेलें‘ आर्टिकल पढ़ सकते हैं। यहाँ आपको इससे सम्बंधित सभी जरूरी जानकारी मिल जाएगी।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।