ग्लोबल PUBG Mobile कम्युनिटी 2026 के प्रतिस्पर्धी सीज़न के सबसे बड़े मिड-सीज़न इवेंट का उत्सुकता से इंतज़ार कर रहा है। 2026 PUBG Mobile World Cup (PMWC) का आयोजन अब फ्रांस की राजधानी पेरिस के प्रतिष्ठित पेरिस एक्सपो पोर्टे डे वर्सेल्स में किया जाएगा।
शुरुआत में इस टूर्नामेंट की मेजबानी सऊदी अरब के रियाद में होने वाली थी, लेकिन 20 मई 2026 को आधिकारिक तौर पर इसका स्थान बदलकर पेरिस कर दिया गया। यह बहुप्रतीक्षित प्रतियोगिता 6 से 16 अगस्त 2026 तक आयोजित होगी, जिसमें दुनिया भर की 32 सर्वश्रेष्ठ टीमें $3 मिलियन (USD) के विशाल प्राइज़ पूल के लिए मुकाबला करेंगी। इस कड़ी में हम आपको PUBG Mobile World Cup फॉर्मेट और भाग लेनी वाली के बारे में बताने जा रहे हैं।
PMWC 2026 में EWC 2026 में भाग लेने वाली टीमें
- टीम फ्लैश
- बिगेट्रॉन बाय वाइटैलिटी
- ऑरोरा ईस्पोर्ट्स
- अलुला क्लब
- गीके ईस्पोर्ट्स
- गेमिंग स्टार्स
- हसलर क्रू
- अल्फा7 ईस्पोर्ट्स
- ईएरिना
- 4थ्राइव्स
- GOAT टीम
- निग्मा गैलेक्सी
- ETSH ईस्पोर्ट्स
- S2G ईस्पोर्ट्स
- गेम पॉइंट
- फुरिया ईस्पोर्ट्स
- यांगून गैलेक्टिकोस
- RRQ RYU
- होरा ईस्पोर्ट्स
- TT प्रोजेक्ट्स
- 721 ईस्पोर्ट्स
- ULF ईस्पोर्ट्स
- IDA ईस्पोर्ट्स
- वॉल्व्स
- AG.AL
- NS रेडफोर्स
note: छह टीमें अभी ऐलान होना बाकी है।
PMWC 2026 टूर्नामेंट का फ़ॉर्मेट क्या है
ग्रुप स्टेज (6- 9 अगस्त): 32 क्वालिफाई टीमों को दो ग्रुपों में विभाजित किया जाएगा, जिनमें प्रत्येक ग्रुप में 16 टीमें होंगी। हर ग्रुप 12 मुकाबले खेलेगा। ग्रुप की शीर्ष 10 टीमें सीधे ग्रैंड फ़ाइनल में प्रवेश करेंगी। 11वें से 26वें स्थान तक रहने वाली टीमें सर्वाइवल स्टेज में पहुंचेंगी, जबकि सबसे निचले 6 स्थानों पर रहने वाली टीमों का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा।
सर्वाइवल स्टेज (11- 12 अगस्त): इस चरण में 16 टीमें 12 मैचों में प्रतिस्पर्धा करेंगी। इनमें से सर्वश्रेष्ठ 6 टीमें ग्रैंड फ़ाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी, जबकि बाकी 10 टीमों को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ेगा।
ग्रैंड फ़ाइनल (14-16 अगस्त): अंतिम 16 टीमें तीन दिनों तक खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। समापन दिवस पर “स्मैश रूल” लागू किया जाएगा, जिससे मुकाबला और अधिक रोमांचक व रणनीतिक बन जाएगा। टीमों को “मैच पॉइंट” हासिल करने और ट्रॉफी जीतने के लिए चिकन डिनर दर्ज करने की चुनौती का सामना करना होगा।

