Saturday, February 14

Puneri Paltan vs Bengal Warriorz PKL 2025 Match 11 Preview: प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 का 11वां मुकाबला दर्शकों के लिए बड़ा रोमांच लेकर आ रहा है। इस मैच में पुणेरी पलटन और बंगाल वॉरियर्ज़ आमने-सामने होंगी। खास बात यह है कि दोनों ही टीमें अब तक सीजन में अजेय रही हैं। विशाखापट्टनम के विश्वनाथ स्पोर्ट्स क्लब में होने वाला यह मैच सीजन की शुरुआती सबसे बड़ी भिड़ंत मानी जा रही है।

मैच डिटेल्स

मैच: पुणेरी पलटन बनाम बंगाल वॉरियर्ज़

टूर्नामेंट: प्रो कबड्डी लीग 2025, मैच 11

तारीख: बुधवार, 3 सितंबर 2025

समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)

स्थान: विश्वनाथ स्पोर्ट्स क्लब, विशाखापट्टनम (वाइजैग)

लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार

लाइव स्कोर और अपडेट्स: prokabaddi.com या प्रो कबड्डी ऐप

पुणेरी पलटन

पुणेरी पलटन ने इस सीजन की शुरुआत मजबूत अंदाज में की है। टीम ने पहले मैच में बेंगलुरु बुल्स को रोमांचक टाई-ब्रेक में हराया और इसके बाद गुजरात जायंट्स को 41-19 से मात दी। इस जीत में उनकी डिफेंस लाइन ने 18 टैकल पॉइंट्स हासिल करके विरोधियों को चारों खाने चित कर दिया।

टीम की ताकत केवल डिफेंस ही नहीं, बल्कि उनका बैलेंस्ड रेडिंग यूनिट भी है। आदित्य शिंदे ने ओपनिंग मैच में सुपर 10 लगाया था, जबकि पंकज मोहिते अपनी फुर्ती से सेंटर पर चमक रहे हैं। कप्तान असलम इनामदार टीम के लिए ऑलराउंड खेल और नेतृत्व दोनों में अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह तिकड़ी मिलकर विरोधी डिफेंस पर लगातार दबाव बनाने में सफल रही है।

बंगाल वॉरियर्ज़

बंगाल वॉरियर्ज़ ने सीजन 7 में खिताब जीता था, लेकिन उसके बाद से टीम लगातार प्लेऑफ से बाहर रही। इस बार टीम ने नए कप्तान देवांक पर भरोसा जताया है, जो पिछले सीजन के टॉप रेडर रहे थे। देवांक ने अपने पहले ही मैच में हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ 21 रेड पॉइंट्स जुटाकर दमदार शुरुआत की।

सिर्फ देवांक ही नहीं, बल्कि डेब्यूटेंट मनप्रीत ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर 10 हासिल किया। इससे टीम के पास अब एक खतरनाक रेडिंग जोड़ी तैयार हो गई है। मनींदर सिंह के जाने के बाद जो खालीपन टीम में था, उसे भरने में यह जोड़ी अहम साबित हो सकती है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

पुणेरी पलटन और बंगाल वॉरियर्ज़ के बीच अब तक कुल 22 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 12 बार जीत पुणे के नाम रही, जबकि बंगाल ने 8 मैच जीते और 2 मुकाबले टाई पर खत्म हुए। खास बात यह है कि सीजन 9 के बाद से पुणेरी पलटन बंगाल वॉरियर्ज़ पर हावी रही है। पिछले 6 मैचों में से 5 में पुणे ने जीत हासिल की और एक मुकाबला टाई रहा।

मुकाबले की बड़ी कहानियां

इस मैच में सबसे बड़ी टक्कर पुणेरी पलटन के मजबूत डिफेंस और बंगाल वॉरियर्ज़ के कप्तान देवांक की रेडिंग फॉर्म के बीच होगी। पुणे के कॉर्नर और कवर डिफेंडर लगातार विरोधियों को दबाव में डालते आए हैं। दूसरी ओर देवांक अपनी आक्रामक रेडिंग से किसी भी डिफेंस को तोड़ने की क्षमता रखते हैं।

कप्तानों की जंग भी देखने लायक होगी। असलम इनामदार जहां संतुलित खेल और शांत नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं, वहीं देवांक का अंदाज पूरी तरह आक्रामक है। दोनों की कप्तानी का अंदाज इस मैच का नतीजा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।

टीमों का अब तक का सफ़र

पुणेरी पलटन ने शुरुआती सीजनों में उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन सीजन 10 में अपना पहला खिताब जीतकर इतिहास रचा। पिछले सीजन में टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी, लेकिन इस बार उन्होंने दमदार शुरुआत कर फिर से खिताब की दावेदारी पेश कर दी है।

बंगाल वॉरियर्ज़ ने सीजन 7 में खिताब जीतकर इतिहास रचा था, लेकिन इसके बाद से टीम लगातार संघर्ष करती रही। इस बार देवांक और मनप्रीत जैसे खिलाड़ियों ने फैंस की उम्मीदें फिर से जगा दी हैं। टीम चाहेगी कि अजेय रहने का सिलसिला आगे भी जारी रहे।

पुणेरी पलटन बनाम बंगाल वॉरियर्ज़ मुकाबले की संभावित प्लेइंग सेवन

पुणेरी पलटन

राइट कॉर्नर: गौरव खत्री

राइट इन: आदित्य शिंदे

राइट कवर: अबिनेश नादराजन

सेंटर: पंकज मोहिते

लेफ्ट कवर: गुरदीप

लेफ्ट इन (कैप्टन): असलम इनामदार

लेफ्ट कॉर्नर: विशाल भारद्वाज

बंगाल वॉरियर्ज़

राइट कॉर्नर: नितेश कुमार

राइट इन (कैप्टन): देवांक

राइट कवर: मयूर कदम

सेंटर: ओमर मोहम्मदशाह

लेफ्ट कवर: प्रतीक

लेफ्ट इन: मनप्रीत

लेफ्ट कॉर्नर: आशीष

क्या उम्मीद करें?

यह मुकाबला पूरी तरह से डिफेंस बनाम अटैक का संघर्ष होगा। पुणेरी पलटन की डिफेंस लाइन और बंगाल के रेडर्स, दोनों ही इस समय शानदार फॉर्म में हैं। इसके अलावा दोनों टीमें अजेय हैं, इसलिए हारने वाली टीम का पहला शिकस्त का सामना करना तय है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1. पुणेरी पलटन और बंगाल वॉरियर्ज़ का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड कैसा है?

उत्तर: अब तक दोनों टीमों के बीच 22 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से पुणेरी पलटन ने 12 मैच जीते हैं, बंगाल वॉरियर्ज़ ने 8 मुकाबले अपने नाम किए हैं और 2 मैच टाई पर खत्म हुए हैं।

प्रश्न 2. पुणेरी पलटन की सबसे बड़ी ताकत क्या है?

उत्तर: पुणेरी पलटन की सबसे बड़ी ताकत उनकी डिफेंस लाइन है। पिछले मैच में टीम ने 18 टैकल पॉइंट्स जुटाए थे। इसके अलावा उनकी रेडिंग तिकड़ी असलम इनामदार, पंकज मोहिते और आदित्य शिंदे भी लगातार प्रभावी खेल दिखा रहे हैं।

प्रश्न 3. बंगाल वॉरियर्ज़ के लिए देवांक क्यों अहम खिलाड़ी हैं?

उत्तर: देवांक इस समय टीम के कप्तान और सबसे बड़े रेडिंग हथियार हैं। उन्होंने सीजन 12 के पहले ही मैच में 21 रेड पॉइंट्स हासिल किए थे। उनकी आक्रामक रेडिंग पुणेरी पलटन की मजबूत डिफेंस के लिए बड़ी चुनौती होगी।

प्रश्न 4. इस सीजन में बंगाल वॉरियर्ज़ की नई उम्मीद कौन है?

उत्तर: डेब्यूटेंट मनप्रीत ने अपने पहले ही मैच में सुपर 10 लगाया था। उनकी धमाकेदार शुरुआत ने टीम के लिए नई उम्मीदें जगाई हैं। अब देवांक और मनप्रीत की जोड़ी टीम की रेडिंग को और भी मजबूत बना सकती है।

प्रश्न 5. पुणेरी पलटन और बंगाल वॉरियर्ज़ का मैच कब और कहां खेला जाएगा?

उत्तर: यह मुकाबला 3 सितंबर 2025, बुधवार को शाम 7:30 बजे विशाखापट्टनम के विश्वनाथ स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

कबड्डी से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version