Friday, March 20

Dabang Delhi K.C. vs Gujarat Giants PKL 2025 Match 28 Preview: प्रो कबड्डी लीग 2025 का रोमांच अब और भी बढ़ गया है। वाइजैग के विश्‍वनाथ स्पोर्ट्स क्लब में गुरुवार को होने वाला मुकाबला बेहद खास होगा, जहां दबंग दिल्ली के.सी. का सामना गुजरात जायंट्स से होगा। इस सीजन दिल्ली अब तक अजेय रही है और टीम के कप्तान आशु मलिक भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।

दूसरी ओर, गुजरात जायंट्स ने शुरुआती चार मैचों में से तीन गंवाए हैं और इसीलिए अब टीम को जीत की सख्त जरूरत है। यह मैच दो कप्तानों के बीच बड़ा संघर्ष होगा, जहाँ दिल्ली के ‘एजेंट आशु’ और गुजरात के ‘शोस्टॉपर शादलुई’ आमने-सामने होंगे।

मैच की जानकारी

मैच: दबंग दिल्ली के.सी. बनाम गुजरात जायंट्स, मैच 28, PKL 2025

तारीख: गुरुवार, 11 सितंबर 2025

समय: रात 9:00 बजे (भारतीय समय)

स्थान: विश्‍वनाथ स्पोर्ट्स क्लब, विशाखापट्टनम

लाइव प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनेमा

एजेंट आशु और शोस्टॉपर शादलुई की जंग रहेगी देखने लायक

दबंग दिल्ली के.सी. ने इस सीजन में अब तक चार मैच खेले और चारों में जीत हासिल की। कप्तान आशु मलिक इस सफलता के सबसे बड़े हीरो रहे हैं। उन्होंने चारों मैचों में सुपर 10 लगाए और अब तक 61 रेड पॉइंट्स अपने नाम किए। बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ 15, पुनेरी पलटन के खिलाफ 10, जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ 20 और बंगाल वॉरियर्ज के खिलाफ 16 अंक लेकर उन्होंने साबित किया कि वो मौजूदा समय के सबसे भरोसेमंद रेडर हैं।

वहीं, गुजरात जायंट्स के कप्तान शादलुई इस सीजन में फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने चार मैचों में केवल 6 रेड पॉइंट्स और 5 टैकल पॉइंट्स ही हासिल किए। पिछले मैच में जयपुर के खिलाफ वह सिर्फ एक अंक ले पाए। हालांकि, उनके करियर का रिकॉर्ड शानदार है। वह दो बार के लगातार चैंपियन रह चुके हैं और PKL इतिहास में 300+ टैकल पॉइंट्स और 100+ रेड पॉइंट्स लेने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं।

दबंग दिल्ली के.सी. बनाम गुजरात जायंट्स संभावित प्लेइंग सेवन

दबंग दिल्ली के.सी.

राइट कॉर्नर – सौरभ नांदल

राइट इन – अजिंक्य पवार

राइट कवर – सुरजीत सिंह

सेंटर – आशु मलिक (कप्तान)

लेफ्ट कवर – संदीप

लेफ्ट इन – नीरज नरवाल

लेफ्ट कॉर्नर – फज़ल अत्राचली

गुजरात जायंट्स

राइट कॉर्नर – हिमांशु

राइट इन – हिमांशु सिंह

राइट कवर – नितिन पंवार

सेंटर – राकेश

लेफ्ट कवर – शुभम कुमार

लेफ्ट इन – श्रीधर कदम

लेफ्ट कॉर्नर – मोहम्मदरेज़ा शादलुई (कप्तान)

दबंग दिल्ली के.सी. का PKL 2025 में अब तक का सफर

दिल्ली ने सीजन की शुरुआत बेंगलुरु बुल्स पर जीत से की। इसके बाद टीम ने पुनेरी पलटन को गोल्डन रेड में हराया। तीसरे मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स को कड़ी टक्कर के बाद हराया और चौथे मैच में बंगाल वॉरियर्ज को 45–34 से मात दी। आशु मलिक के अलावा टीम की डिफेंस भी शानदार रही है। फज़ल अत्राचली और सुरजीत सिंह की जोड़ी ने कई मौकों पर विपक्षी टीम की रेडिंग को रोकने में अहम योगदान दिया।

गुजरात जायंट्स का PKL 2025 में अब तक का सफर

गुजरात जायंट्स ने सीजन की शुरुआत यू मुम्बा से टाई मैच के साथ की थी। इसके बाद उन्हें पुनेरी पलटन ने 41–19 से हराया। तीसरे मैच में तमिल थलाइवाज के खिलाफ जीत मिली, लेकिन चौथे मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स ने गोल्डन रेड में उन्हें हराकर बड़ा झटका दिया। गुजरात की रेडिंग काफी कमजोर रही है और टीम का औसत रेड पॉइंट्स सिर्फ 14.5 है। राकेश ही एकमात्र ऐसे रेडर रहे हैं जिन्होंने पिछले मैच में सुपर 10 लगाया।

दबंग दिल्ली बनाम गुजरात जायंट्स हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

प्रो कबड्डी लीग इतिहास में अब तक दोनों टीमों के बीच 16 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें दिल्ली ने 7 और गुजरात ने 6 मैच जीते हैं, जबकि 3 मुकाबले टाई रहे हैं। हालाँकि, PKL सीजन 8 के बाद से दिल्ली का पलड़ा भारी रहा है और गुजरात ने उन्हें सिर्फ एक बार हराया है।

किन खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें?

दिल्ली की ओर से सारी निगाहें आशु मलिक पर होंगी, जिनका इस सीजन में रेड सक्सेस रेट 63% रहा है। वहीं, गुजरात की उम्मीदें कप्तान शादलुई के पुराने जादू को वापस लाने पर टिकी होंगी। इसके अलावा, राकेश का प्रदर्शन भी अहम होगा। अगर उन्हें दूसरे रेडर्स का साथ मिला, तो टीम दिल्ली को कड़ी टक्कर दे सकती है।

क्या उम्मीद करें?

यह मुकाबला दिल्ली की मजबूत रेडिंग और डिफेंस बनाम गुजरात की उतार-चढ़ाव वाली फॉर्म का होगा। आशु मलिक का प्रदर्शन इस मैच का रुख तय कर सकता है। अगर शादलुई फॉर्म में लौटते हैं, तो गुजरात दिल्ली को कड़ी चुनौती दे सकती है। लेकिन अगर उनका प्रदर्शन पिछली तरह ही रहा, तो दिल्ली अपनी अजेय फॉर्म को जारी रख सकती है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version