Google News Sports Digest Hindi

प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के मुकाबलों के लिए कबड्डी फैंस का इंतजार अब खत्म हो रहा है और आज यानी 18 अक्टूबर से प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन का आगाज हो रहा है। इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले हैदराबाद, नोएडा और पुणे के मैदान पर खेले जाएंगे। 

बता दें कि, पिकेएल के सीजन 11 के सभी मुकाबलों को तीन चरणों में विभाजित किया गया है और प्लेऑफ के लिए अभी कोई भी निर्धारित डेट नहीं आई है। लीग के सभी मुकाबलों के समाप्त होने के बाद प्लेऑफ के मैचों के लिए डेट की घोषणा किया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम बताएँगे की आप प्रो कबड्डी लीग के सभी मैच कब, कहाँ और कैसे देख सकते हैं। 

प्रो कबड्डी लीग 2024 का पहला मैच  

Pro Kabaddi League is starting from today, know when and where you will be able to watch the live telecast
Pro Kabaddi League/© Getty Images

प्रो कबड्डी लीग 2024 का पहला मुकाबला तेलगु टाइटन्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच रात 8 बजे से खेला जाएगा वहीं आज का दूसरा मुकाबला रात 9 बजे से दबंग दिल्ली और यू मुंबा के बीच खेला जाएगा।   

कब और कहाँ खेले जाएंगे प्रो कबड्डी लीग के मैच 

Pro Kabaddi League is starting from today, know when and where you will be able to watch the live telecast
Pro Kabaddi League/© Getty Images

बता दें कि, प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के पहले चरण की मेजबानी 18 अक्टूबर से 9 नवंबर तक हैदराबाद करेगी। वहीं नोएडा इंडोर स्टेडियम 10 नवंबर से 2 दिसंबर तक दूसरे चरण की मेजबानी करेगा। टूर्नामेंट के आखिरी चरणों के सभी मुकाबलें पुणे के बालवाड़ी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में 3 दिसंबर से 24 दिसंबर तक खेला जाएगा।  बता दें कि, आगे के सभी प्लेऑफ के मैच की घोषणा बाद में किया जाएगा।  

कहाँ देख सकेंगे प्रो कबड्डी लीग के मैच

प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) का 11वां सीजन आज से शुरू हो रहा है और फैंस की नजरें आज के होने वाले दोनों मुकाबलों के लिए बनी हुई है। ऐसे में सभी जानना चाहेंगे कि, लीग के सभी मैचों का लाइव प्रसारण आप कहाँ देख पाएंगे तो आपको बता दें कि, प्रो कबड्डी लीग के सभी मुकाबले टीवी और ओटीटी दोनों जगहों पर देख सकते हैं। बता दें कि, मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं डिज्नी+हॉटस्टार पर भी आप सभी मैचों का लाइव आनंद ले सकते हैं।  

 Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version