Wednesday, February 25

Sama Indoor Complex में आयोजित 72वीं सीनियर नेशनल पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के पहले दिन, मंगलवार को रोमांचक मुकाबलों की शानदार शुरुआत देखने को मिली। अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं के बेहतरीन तालमेल ने टूर्नामेंट के आगाज़ को और खास बना दिया। इस चैम्पियनशिप में कुल 29 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें आठ अलग-अलग पूलों में बांटा गया है। पहले दिन पूल ए से एच तक आठ मुकाबले खेले गए, जिनमें चंडीगढ़, तमिलनाडु, भारतीय रेलवे और गुजरात ने अपने-अपने मैच जीतकर मजबूत शुरुआत की।

पहले दिन के मुकाबलों पर एक नज़र

व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करें तो गुजरात के मितेश प्रजापति ने 21 अंक जुटाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। वहीं विदर्भ के आदेश वारखाडे ने 28 अंकों की बेहतरीन पारी खेली। हालांकि उनका शानदार प्रदर्शन टीम को जीत नहीं दिला सका और विदर्भ को करीबी मुकाबले में चार अंकों से हार का सामना करना पड़ा था।

पूल ए में चंडीगढ़ ने पूरी तरह दबदबा बनाते हुए झारखंड को 76-32 से हराया और 44 अंकों की बड़ी जीत दर्ज की। वहीं पूल बी में पिछले साल की उपविजेता भारतीय रेलवे ने एक बार फिर अपना दम दिखाया और ओडिशा को 73-23 से 50 अंकों के बड़े अंतर से मात दी थी। नरेंद्र कंधोला ने 16 अंक हासिल कर टीम को लगातार बढ़त दिलाई और जीत की राह आसान करने खास योगदान दिया।

यह भी पढ़े: राष्ट्रीय सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप 2026 का लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देख सकते हैं

पूल सी में पंजाब और गुजरात के बीच मुकाबला काफी रोमांच से भरपूर रहा। आखिरी पलों तक चले इस मैच में गुजरात ने 46-44 से जीत दर्ज कर ली। पूल डी में तमिलनाडु ने दिन का सबसे शानदार प्रदर्शन किया और मणिपुर को 75-16 के बड़े अंतर से हराकर 59 अंकों से जोरदार जीत हासिल की। इसी पूल के दूसरे मुकाबले में उत्तर प्रदेश और विदर्भ के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। अंत में उत्तर प्रदेश ने सिर्फ 4 अंकों के मामूली अंतर से जीत अपने नाम की। यूपी के कप्तान अर्जुन देशवाल, जिन्होंने Pro Kabaddi League सीजन 12 में Tamil Thalaivas के लिए शानदार प्रदर्शन किया था, देशवाल ने 15 अंक जुटाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़े: 72वीं सीनियर नेशनल पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप: 24–27 फरवरी को वडोदरा में होगा रोमांचक मुकाबला

पूल ई में हरियाणा ने आंध्र प्रदेश को 49-32 से हराया। वहीं इसी पूल के दूसरे मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने तेलंगाना को 43-34 से मात दी। पूल एफ में केरल और बिहार के बीच मुकाबला बेहद कांटे का रहा, जहां बिहार ने महज़ तीन अंकों से जीत दर्ज की।अब टूर्नामेंट में आगे आठ और मुकाबले खेले जाने हैं, जिनमें महाराष्ट्र और सर्विसेज की टीमें भी एक्शन में नजर आएंगी।

कबड्डी से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version