Year Ender 2024: नीरज चोपड़ा से लेकर मनु भाकर तक… इन खिलाड़ियों ने पेरिस ओलंपिक में रचा था इतिहास

Year Ender 2024: आज हम यहां पर उन सभी खिलाड़ियों की बात करने वाले है जिन्होंने पेरिस ओलंपिक में पदक जीतकर भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है।

Google News Sports Digest Hindi

Year Ender 2024: आज हम यहां पर उन सभी खिलाड़ियों की बात करने वाले है जिन्होंने पेरिस ओलंपिक में पदक जीतकर भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। इस बार भारत के लिए साल 2024 काफी शानदार रहा है। क्यूंकि पेरिस में खेले गए ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल छह पदक जीतकर अपने नाम किए। इनमें इस बार पांच कांस्य और एक रजत पदक शामिल था।

Paris Olympic 2024: भारतीय तिरंगे के साथ समापन समारोह में शामिल हुए मनु-श्रीजेश, समाप्त हुआ पेरिस ओलंपिक 2024
image source via getty images

इस बार 26 जुलाई से शुरू हुए महाकुंभ में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने सात रिजर्व सहित 117 खिलाड़ियों को भारतीय दल में भेजा था। इनके साथ 140 सहायक कर्मचारी और अधिकारी भी भारतीय दल के साथ गए थे। वहीं इन सभी खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाया। तभी तो आज हम उन सभी खिलाड़ियों की चर्चा करेंगे जिन्होंने पेरिस ओलंपिक में पदक जीतकर भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया।

Year Ender 2024 महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मनु ने जीता कांस्य :-

Manu Bhaker Wants to See this Actress in Her Biopic
Manu Bhaker Wants to See this Actress in Her Biopic

इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने पहला पदक 28 जुलाई को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जीता था। तब भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने तीसरे स्थान पर रहकर यह कांस्य पदक अपने नाम किया। वह ओलंपिक शूटिंग में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट भी बनी हैं। वहीं इस फाइनल में मनु भाकर ने 221.7 का स्कोर बनाया था।

मिश्रित टीम ने जीता 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य :-

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए 30 जुलाई को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर कांस्य जीता। यह इस ओलंपिक में उनका दूसरा पदक भी था।

Manu Bhakar deleted the post after being badly trolled on social media
Manu Bhaker/&#0169 Getty Images

वहीं भारतीय टीम ने कांस्य पदक के मुकाबले में दक्षिण कोरिया की ओह ये जिन और ली वोन्हो की जोड़ी को 16-10 से हराया। इसी के साथ मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। तभी तो अब वह एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं।

पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में स्वप्निल कुसाले ने जीता कांस्य :-

स्वप्निल कुसाले ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को तीसरा पदक दिलाया। एक अगस्त को खेले गए मुकाबले में उन्होंने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में कांस्य पदक जीता। वह महिला या पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में ओलंपिक मेडल जीतने वाले पहले भारतीय हैं।

सम्बंधित खबरें
Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में जीत के बाद स्वप्निल कुसाले पर हुई पैसों की बरसात, महाराष्ट्र सरकार देगी 1 करोड़ रुपये
image source via getty images

वहीं इस बार स्वप्निल का यह पदक अप्रत्याशित था। क्यूंकि किसी ने उनको पदक की दौड़ में नहीं रखा था। तभी तो उन्होंने सभी को चौंकाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया था।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता कांस्य :-

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम से स्वर्ण पदक जीतने की काफी उम्मीद लगाई जा रही थी। लेकिन इस बार उनके द्वारा स्वर्ण पदक तो नहीं आया। जबकि इस बार भारतीय टीम कांस्य पदक को बरकरार रखने में कामयाब रही है।

Indian Hockey Team Paris Olympics: भारतीय हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक में धमाल मचाने को तैयार, जानिए कब और किसके साथ खेलेगी मैच
Indian Hockey Team Paris Olympics: भारतीय हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक में धमाल मचाने को तैयार, जानिए कब और किसके साथ खेलेगी मैच

क्यूंकि भारत ने इससे पहले टोक्यो 2020 में 41 साल का पदक का सूखा समाप्त किया था। तब मनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय टीम ने कांस्य पदक जीता था। वहीं अब इसके तीन साल बाद भारतीय टीम ने आठ अगस्त को पेरिस ओलंपिक में भी कांस्य पदक जीता। तब भारत ने कांस्य पदक के इस मुकाबले में स्पेन को 2-1 से हरा दिया था।

भाला फेंक स्पर्धा में नीरज चोपड़ा ने जीता रजत :-

भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने भी पेरिस ओलंपिक 2024 में आठ अगस्त को इस प्रतियोगिता में 89.45 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीता। वहीं इससे पहले ही टोक्यो ओलंपिक 2020 में उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर अपने नाम किया था।

neeraj chopra
image source via getty images

लेकिन इस बार वह अपने इस पदक का बचाव नहीं कर पाए। इसके अलावा वह पेरिस ओलंपिक में केवल अपना एक ही सफल प्रयास कर सके। तब उन्होंने अपने पांच प्रयास फाउल किए।

पुरुषों की फ्रीस्टाइल कुश्ती में 57 किग्रा स्पर्धा में अमन सहरावत ने जीता कांस्य :-

Aman Sehrawat
image source via getty images

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने अपना छठा पदक नौ अगस्त को जीता था। तब भारत के लिए पुरुषों की फ्रीस्टाइल कुश्ती में 57 किलोग्राम भारवर्ग में अमन ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं कांस्य के मुकाबले में उन्होंने पुअर्तो रिको के पहलवान डैरियन टोई क्रूज को 13-5 से हराकर इतिहास रचा था। इसके अलावा भारत को पदक दिलाने वाले अमन पेरिस ओलंपिक में भारत के एकमात्र पुरुष पहलवान थे।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More