Koneru Humpy: कोनेरू हम्पी ने दूसरी बार विश्व रैपिड खिताब अपने नाम किया है। उनकी (Koneru Humpy) इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। इस साल भारत के लिए चेस के क्षेत्र में काफी यादगार साबित हुआ है। तभी तो साल 2024 के अंत में भारत की महिला चेस खिलाड़ी हम्पी कोनेरु (Koneru Humpy) एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है।

इससे पहले अभी हाल ही में भारत के युवा चेस खिलाड़ी डी गुकेश वर्ल्ड चैम्पियन बने थे। इसके बाद अब भारत की 37 वर्षीय हम्पी कोनेरु (Koneru Humpy) ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने विश्व रैपिड शतरंज खिताब जीत कर अपने नाम कर लिया है। इसके अलावा इस खिताब पर हम्पी ने दूसरी बार कब्जा किया है। इस मुकाबले में भारत की हम्पी कोनेरु (Koneru Humpy) ने इंडोनेशिया की इरीन सुकंदर को कराकर खिताब जीता है।
Koneru Humpy को चैंपियन बनने पर पीएम ने दी बधाई :-
भारत की दिग्गज महिला चेस खिलाड़ी हम्पी कोनेरु ने दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा किया है। इससे पहले हम्पी (Koneru Humpy) ने विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप साल 2019 में जॉर्जिया में जीती थी। अब ठीक 5 साल एक बार फिर से उन्होंने इस खिताब को दोबारा से जीत कर इतिहास को दोहरा दिया है।

अब हम्पी को इस ऐतिहासिक जीत पर देशभर से बधाई और शुभकामनांए मिल रही है। तभी तो अब पूरा देश डी गुकेश के बाद हम्पी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भी गर्व महसूस कर रहा है। इसके अलावा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनको विश्व चैंपियन बनने की बधाई दी है।
इस जीत के बाद हम्पी ने कही ये बात :-
इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारत की महिला चेस खिलाड़ी हम्पी (Koneru Humpy) ने कहा अगर यह मुकाबला ड्रॉ हो जाता तो उनका पांच साल का सपना टूट जाता। तभी तो उनको जीत की दरकार थी। अब उन्होंने अपनी विरोधी इरिन सुकंदर को हराकर शानदार जीत हासिल की है। भारतीय महिला ग्रैंडमास्टर ने 11 में से 8.5 अंकों के साथ चैम्पियनशिप का अंत किया।

तभी तो दूसरी बार विश्व रैपिड खिताब अपने नाम करने के बाद हम्पी कोनेरू (Koneru Humpy) ने खुशी जाहिर की। इस जीत पर उन्होंने कहा कि, “मैं इस जीत पर बहुत खुश और उत्साहित हूं क्योंकि यह मेरा दूसरा विश्व रैपिड खिताब है। इससे पहले मैं साल 2019 में भी जीती थी।” इसके बाद उन्होंने कहा, “अपने करियर में जब भी मैं निचले स्तर पर होती हूं और सोचती हूं कि मैं हार रही हूं। तभी मेरे साथ कुछ चमत्कार होता है और मैं वापस आ जाती हूं। वहीं इससे मुझे आगे लड़ते रहने की भी प्रेरणा मिलती रहती है।”
पुरुष वर्ग में वोलोदर मुर्जिन ने रचा इतिहास :-
इस बार विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप के महिला वर्ग में जहां भारत की हम्पी कोनेरू ने इतिहास रचा है। वहीं पुरुष वर्ग में वोलोदर मुर्जिन ने भी जीत हासिल की है। तभी तो अब रूस के वोलोदोर केवल 18 साल की उम्र में विश्व रैपिड शतरंज चैंपियन बन गए।

इसके अलावा वह नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के बाद इस खिताब को अपने नाम करने वाले दूसरे सबसे युवा खलाड़ी हैं। इससे पहले केवल 17 साल की उम्र में नोदिरबेक FIDE वर्ल्ड रैपिड चैंपियन बने थे।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।