Superbet Classic: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पोलैंड के डुडा जान क्रिस्टोफ के खिलाफ ड्रॉ खेलकर अपनी संयुक्त बढ़त बनाए रखी है। इसके अलावा गुकेश को फिर से हार मिली है।
इस हार के बाद गुकेश लाइव रैंकिंग में पांचवें स्थान पर खिसक गए। जबकि अर्जुन एरिगेसी तीसरे नंबर पर आ गए हैं। इस टूर्नामेंट में अलीरजा, अमेरिका के फेबियानो कारूआना, फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव और प्रज्ञानंद संयुक्त रूप से शीर्ष पर मौजूद हैं।
आर प्रज्ञानंद ने खेला ड्रा :-

भारत के ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने सुपरबेट क्लासिक चेस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पोलैंड के डुडा जान क्रिस्टोफ के खिलाफ ड्रॉ खेला है। इसके चलते हुए वह अभी भी संयुक्त बढ़त पर हैं।

तभी तो अब सुपरबेट शतरंज क्लासिक के छठे दौर के बाद भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद के 3.5 अंक हैं। वहीं इंग्लिश ओपनिंग में काले मोहरों से खेलते हुए डुडा ने भारतीय चेस खिलाड़ी प्रज्ञानानंदा को शुरू में परेशान किया, लेकिन बाद में उन्होंने मैच में अपनी लय को पकड़ लिया।

जबकि दूसरी तरफ भारत के स्टार चेस खिलाड़ी और विश्व चैंपियन डी गुकेश को फ्रांस के अलीरजा फिरोजा ने हरा दिया है। इस हार के बाद गुकेश लाइव रैंकिंग में पांचवें स्थान पर खिसक गए। जबकि भारत के ही अर्जुन एरिगेसी तीसरे नंबर पर आ गए हैं। इसके अलावा अलीरजा, अमेरिका के फेबियानो कारूआना, फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव और प्रज्ञानंद संयुक्त रूप से शीर्ष पर बने हुए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।