Google News Sports Digest Hindi

Australian Open: ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) के पहले ही मुकाबले में युकी और ओलिवेटी की पुरुष युगल जोड़ी हारकर बाहर हो गई है। उनको इस पहले ही दौर के मुकाबले में वाइल्डकार्ड से प्रवेश पाने वाले ट्रिस्टन स्कूलकेट और एडम वाल्टन की स्थानीय जोड़ी ने सीधे सेटों में में हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

Australian Open पहले ही दौर में हारकर बाहर हुई युकी-ओलिवेटी की जोड़ी :-

इस बार साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) में खेलते हुए भारत के युकी भांबरी और फ्रांस के उनके जोड़ीदार अल्बानो ओलिवेटी कोई प्रभाव नहीं छोड़ सके। तभी तो इस जोड़ी को पहले ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

Yuki Bhambri and Albano Olivetti
image source via getty images

इस बार ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) में युकी और ओलिवेटी को पुरुष युगल के पहले मुकाबले में वाइल्डकार्ड से प्रवेश पाने वाले ट्रिस्टन स्कूलकेट और एडम वाल्टन की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी से सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा है। इस तरह से यह पुरुष युगल जोड़ी (Australian Open) शुरुआती दौर में ही बाहर हो गई।

Yuki Bhambri and Albano Olivetti
image source via getty images

भारत के युकी और फ्रांस के ओलिवेटी ने एक घंटे 20 मिनट तक चले पुरुष युगल मैच में इस बार कई गलतियां की। जिसके चलते हुए उनको इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। इस तरह से ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने उनको सीधे सेटों में 6-2 , 7-6 से हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया।

Yuki Bhambri and Albano Olivetti
image source via getty images

इसके अलावा भांबरी और ओलिवेटी की जोड़ी अपने तीन ब्रेक प्वाइंट में से किसी को भी भुनाने में नाकाम रही। इस पहले (Australian Open) मुकाबले में उन्होंने पांच डबल फॉल्ट किए। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने केवल एक ही बार डबल फॉल्ट किया। इस मुकाबले में पहला सेट आसानी से गंवाने के बाद भांबरी और ओलिवेटी ने दूसरे सेट में अपनी चुनौती पेश की।

Yuki Bhambri
image source via getty images

लेकिन इस सेट में भी उन्होंने गलतियां करना जारी रखा। जिसका ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने पूरा फायदा उठाकर जीत हासिल कर ली। इससे पहले मंगलवार को दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके कोलंबियाई जोड़ीदार निकोलस बैरिएंटोस भी पहले दौर (Australian Open) में बाहर हो गए थे।

| Sports Digest Hindi – Best Sports News Website in Hindi 2024

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version