नेपाल प्रीमियर लीग 2024 में किसको कितनी मिलेगी प्राइज मनी?

Neetish Kumar Mishra

मंगलवार को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल ने नेपाल प्रीमियर लीग 2024 की प्राइज मनी घोषित कर दी है।

इस नए-नवेले टूर्नामेंट में विजेता टीम को एक करोड़ से भी ज्यादा की रकम मिलेगी, जबकि उपविजेता को इससे लगभग आधी रकम मिलेगी।

नेपाल प्रीमियर लीग 2024 में विजेता टीम को 1.10 करोड़ नेपाली रूपए और उपविजेता टीम को 51 लाख नेपाली रूपए की प्राइज मनी दी जाएगी।

इस टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 25 लाख नेपाली रूपए और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 15 लाख नेपाली रूपए दिए जाएंगे।