प्राकृतिक खूबसूरती में खोए दिखे निकोलस पूरन और पत्नी कैथरीना मिगुएल

Shiv Mangal Singh

वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर निकोलस पूरन इन दिनों अपनी पत्नी के साथ वेकेशन मोड में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इनकी लेटेस्ट तस्वीरों में पूरन और उनकी पत्नी समंदर के बीच सुकून के पल बिताते दिखाई दे रहे हैं।

नीले आसमान, शांत समंदर और हरे-भरे टापुओं के बीच खींची गई यह तस्वीर किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रही। कपल पूरी तरह से इस पल को एन्जॉय करता हुआ दिख रहा है 

इस रोमांटिक फोटो को इंस्टाग्राम पर अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में फैंस कपल की जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे। कुछ ने इसे “परफेक्ट कपल गोल्स” बताया तो कुछ ने “ड्रीम लोकेशन” का टैग दिया।