पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा क्रिकेटरों का गुस्सा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। पर्यटकों को निशाना बनाकर की गई इस कायराना हरकत में 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

गंभीर ने सोशल मीडिया पर भावुक होते हुए लिखा, “मृतकों के परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। जिम्मेदार लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत हमला करेगा।”

आईपीएल में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने लिखा, “दिल टूट गया है। इस तरह की हिंसा के लिए भारत में कोई जगह नहीं है।”