PSL 2025: गेंदबाज ने जश्न मनाने के चक्कर में विकेटकीपर को ही जड़ दिया थप्पड़

मुल्तान सुल्तान के गेंदबाज उबैद शाह ने विकेट लेने का जश्न इस तरह से मनाया कि उन्होंने अपने टीम के विकेटकीपर को ही चोटिल कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसको देखने के बाद एक बार फिर पाकिस्तान का मजाक उड़ा रहे हैं।

22 अप्रैल को हुए मुकाबले में मुल्तान सुल्तान ने लाहौर कलंदर्स को 33 रनों से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुल्तान सुल्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहीन अफरीदी की कप्तानी वाली लाहौर कलंदर्स की टीम 20 ओवर में 195 रन ही बना पाई।