एक खिलाड़ी जिसने मैदान को मंदिर बना दिया और खुद भगवान बन गया

Shiv Mangal Singh

आज क्रिकेट के मैदान के सबसे बड़े नामों में से एक सचिन रमेश तेंदुलकर का जन्मदिन है। 24 अप्रैल 1973 को मुंबई में जन्मे सचिन आज 52 साल के हो गए हैं

मैदान पर रनों की बरसात करने वाले सचिन अब मैदान के बाहर भी समाज में बड़ा रोल निभा रहे हैं। 2019 में सचिन और उनकी पत्नी डॉ. अंजलि तेंदुलकर ने सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन (STF) की शुरुआत की, जिसका मकसद है, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल के माध्यम से बच्चों का भविष्य संवारना।

2019 में सचिन और उनकी पत्नी डॉ. अंजलि तेंदुलकर ने सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन (STF) की शुरुआत की, जिसका मकसद है, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल के माध्यम से बच्चों का भविष्य संवारना। आज STF देश के 15 राज्यों में 1.1 लाख से अधिक बच्चों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव ला चुका है।

1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले सचिन ने 24 साल तक भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। 200 टेस्ट में 15,921 रन और 51 शतक, वहीं 463 वनडे में 18,426 रन और 49 शतक, ये आंकड़े बताते हैं कि क्यों उन्हें क्रिकेट का भगवान कहा जाता है।

भारत सरकार ने 2014 में उन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया, वो इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान को पाने वाले पहले खिलाड़ी बने। इसके अलावा, अर्जुन अवॉर्ड (1994), राजीव गांधी खेल रत्न (1997), पद्मश्री (1999) और पद्म विभूषण (2008) से भी नवाज़ा गया।