Saturday, March 14

रेसलिंग का नाम आते ही WWE की झलक आंखों के सामने आ जाती है। ये सिर्फ एक रेसलिंग शो नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट ब्रांड है। WWE के रेसलर्स जितना तगड़ा परफॉर्म करते हैं, उतनी ही तगड़ी उनकी सैलरी भी होती है। कई रेसलर्स तो करोड़ों में खेल रहे हैं। आइए जानते हैं, 2025 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में।

1. रोमन रेंस

WWE wrestlers are doing great, you will be shocked to know their salary
WWE Wrestlers Salary/Getty Images

रोमन रेंस WWE के फेस बन चुके हैं। चाहे रिंग हो या माइक्रोफोन, रोमन का जलवा हर जगह चलता है। उन्हें सालाना 15 मिलियन डॉलर मिलते हैं। उन्होंने ‘द शील्ड’ से करियर शुरू किया और फिर सोलो करियर में चार चांद लगा दिए। चार बार WWE चैंपियन और दो बार यूनिवर्सल चैंपियन बन चुके रोमन, ग्रैंड स्लैम और ट्रिपल क्राउन जैसे तमगे भी अपने नाम कर चुके हैं।

2. कोडी रोड्स

WWE Wrestlers Salary
Cody Rhodes/Getty Images

2025 के मौजूदा WWE चैंपियन कोडी रोड्स इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। सालाना कमाई 10 मिलियन डॉलर है। उन्होंने 2023 और 2024 में लगातार रॉयल रंबल जीते और कई टैग टीम व इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल्स अपने नाम किए। कोडी की वापसी ने WWE को नई जान दी है।

3. रैंडी ऑर्टन

WWE के सबसे अनुभवी और खतरनाक सुपरस्टार रैंडी ऑर्टन आज भी टॉप अर्नर्स में शामिल हैं। 24 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने थे। 10 बार WWE चैंपियनशिप और 4 बार वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल जीत चुके हैं। उन्हें भी हर साल 10 मिलियन डॉलर मिलते हैं। उनके RKO से बचना किसी के बस की बात नहीं।

4. सेठ रॉलिंस

सेठ रॉलिंस WWE के सबसे स्टाइलिश और वर्सेटाइल रेसलर्स में से एक हैं। 2025 में वो चौथे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले रेसलर हैं। उनकी इनकम भी 10 मिलियन डॉलर सालाना है। रेसलमेनिया 41 में रोमन और सीएम पंक के साथ ट्रिपल थ्रेट मैच में दिखेंगे। उनके पास ROH से लेकर WWE तक के बड़े-बड़े खिताब हैं।

5. ड्रु मैकइंटायर

ड्रु मैकइंटायर की कहानी भी काफी दमदार है। 2007 में WWE से शुरुआत की, बीच में छोड़ा, फिर 2017 में धमाकेदार वापसी की। रेसलमेनिया 36 में ब्रॉक लेसनर को हराकर चैंपियन बने। अब हर साल 8 मिलियन डॉलर की सैलरी ले रहे हैं। उनकी फिजिक और पावरफुल मूव्स उन्हें खतरनाक बनाती हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version