Monday, February 16

WWE ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि ‘द गेम’ Triple H को WWE Hall of Fame में शामिल किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें WrestleMania 2025 Weekend के दौरान लॉस वेगास में दिया जाएगा।

WWE ने इस खबर की पुष्टि करते हुए अपनी वेबसाइट पर ट्रिपल एच के करियर से जुड़ी एक स्पेशल स्टोरी भी पब्लिश की। इसमें उनके इन-रिंग करियर से लेकर बैकस्टेज में उनके योगदान तक को हाईलाइट किया गया है।

शॉन माइकल्स और अंडरटेकर ने सुनाई खुशखबरी

Triple H to Be Inducted into WWE Hall of Fame During WrestleMania 2025 Weekend
Triple H to Be Inducted into WWE Hall of Fame During WrestleMania 2025 Weekend

WWE ने इस ऐतिहासिक पल का ऐलान एक खास अंदाज में किया। शॉन माइकल्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह और अंडरटेकर कंपनी के हेडक्वार्टर में एक मीटिंग के दौरान अचानक पहुंचते हैं।

इस वीडियो में माइकल्स ने कहा कि एक अहम फैसला लिया गया है, जिसे अंडरटेकर ने काफी समय से लंबित भी बताया। इसके बाद दोनों ने ट्रिपल एच के सिंगल्स हॉल ऑफ फेम इंडक्शन की घोषणा की।

Triple H हुए भावुक, पत्नी स्टेफनी मैकमैहन ने जताई खुशी

Triple H with his wife Stephanie McMahon
Triple H with his wife Stephanie McMahon

इस खबर के सामने आते ही वहां मौजूद सभी लोगों ने Triple H के सम्मान में तालियां बजाईं। WWE के चीफ कंटेंट ऑफिसर ट्रिपल एच इस पल पर बेहद भावुक नजर आए और उन्होंने मजाक में कहा कि वह WWE प्रेसिडेंट निक खान से इसका बदला लेंगे। इस दौरान उनकी एंट्रेंस थीम म्यूजिक बजा और स्टेफनी मैकमैहन स्टेज पर आकर अपने पति को गले लगाते हुए दिखीं।

ट्रिपल एच की पत्नी स्टेफनी मैकमैहन ने सोशल मीडिया पर भी अपनी खुशी जाहिर की।

उन्होंने लिखा, “शॉन माइकल्स और अंडरटेकर, आप लोगों ने मुझे भी चौंका दिया! मैं आपकी इस दोस्ती की गवाह बनने पर गर्व महसूस कर रही हूं। धन्यवाद, क्योंकि पॉल (ट्रिपल एच) खुद कभी यह फैसला नहीं लेते! मेरे किंग, Triple H, आपके लिए अमरता का यह स्थान पूरी तरह से डिजर्व करता है।”

दूसरी बार हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे ट्रिपल एच

द गेम पहले ही 2019 में डी-जेनरेशन एक्स (DX) के मेंबर के तौर पर हॉल ऑफ फेम में शामिल हो चुके हैं, लेकिन अब उन्हें व्यक्तिगत रूप से WWE Hall of Fame के सम्मान से नवाजा जाएगा। रेसलमेनिया 2025 वीकेंड पर होने वाला यह सम्मान समारोह WWE और फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version