Friday, March 20

Who is the host of WWE SummerSlam 2024?

WWE शनिवार (3 अगस्त, 2024) को क्लीवलैंड स्थित ओहियो के क्लीवलैंड ब्राउन्स स्टेडियम से 2024 के समरस्लैम प्रीमियम लाइव इवेंट की मेज़बानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस साल समरस्लैम अपनी 37वीं वर्षगाँठ भी मना रहा है।

दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले इवेंट्स में से एक समरस्लैम, रेसलमेनिया के बाद कंपनी का दूसरा सबसे बड़ा इवेंट है। इतना ही नहीं, यह WWE में रेसलमेनिया और सर्वाइवर सीरीज के बाद सबसे लम्बा चलने वाला तीसरा इवेंट भी बन गया है।

इस इवेंट को सफल बनाने के लिए WWE ने कंपनी के कुछ बड़े सुपरस्टार्स के बीच कुछ मैच भी जोड़े हैं, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसीलिए, इस शो के सफल होने की उम्मीद भी जताई जा रही है। हाल ही में, WWE ने आधिकारिक तौर पर इस साल के समरस्लैम प्रीमियम लाइव इवेंट के स्पेशल गेस्ट होस्ट की भी घोषणा कर दी है।

WWE समरस्लैम 2024 का होस्ट कौन है?

Who is the host of WWE SummerSlam 2024?
Who is the host of WWE SummerSlam 2024?

दरअसल, 29 जुलाई को टेलीविजन प्रोग्राम ‘Monday Night RAW’ के एपिसोड में कैथी केली ने ए-लिस्टर और द मिज़ (The Miz) के नाम से मशहूर माइकल ग्रेगरी मिज़ानिन (Michael Gregory Mizanin) का बैकस्टेज इंटरव्यू लिया, जहाँ उन्होंने खुद को 2024 WWE समरस्लैम PLE के स्पेशल गेस्ट होस्ट के रूप में पेश किया। ए-लिस्टर अपने घर में इस साल के समरस्लैम को होस्ट करने के लिए काफी उत्साहित भी दिखे।

इंटरव्यू के दौरान, उनके टैग टीम पार्टनर आर-ट्रुथ (R-Truth) के नाम से मशहूर रॉन किलिंग्स (Ron Killings) ने उन्हें बीच में टोकते हुए पूछा कि, ‘क्या WWE ने WWE ‘In Your House’ को वापस लाया है?’ इस पर मिज़ ने बताया कि PLE क्लीवलैंड में आयोजित हो रहा है, जो उनका होमटाउन भी है।

Who is the host of WWE SummerSlam 2024?
R-Truth and The Miz

आर-ट्रुथ को उनकी इस बात पर संदेह था, क्योंकि द मिज़ (The Miz) लॉस एंजिल्स के रहने वाले हैं। हालाँकि, उन्होंने ने खुलासा किया कि वह लॉस एंजिल्स में रहते हैं, लेकिन वे क्लीवलैंड में पले-बढ़े हैं। समरस्लैम इवेंट में हमें द मिज़ को उनके टैग टीम पार्टनर आर-ट्रुथ के साथ कई सारे मज़ेदार पलों की उम्मीद कर सकते हैं।

WWE ने सोशल मीडिया पर की The Miz को समरस्लैम 2024 का होस्ट बनाने की घोषणा

Who is the host of WWE SummerSlam 2024?
Who is the host of WWE SummerSlam 2024?

सोमवार को हुए इस बैकस्टेज इंटरव्यू के बाद WWE ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर द मिज़ को आगामी समरस्लैम इवेंट में होस्ट बनाने की आधिकारिक घोषणा की।

हालाँकि, यह पहली बार नहीं है जब द मिज़ कंपनी के बिग फाइव पे-पर-व्यू की मेज़बानी कर रहे हैं। द मिज़ ने इससे पहले WWE रेसलमेनिया 39 की भी मेज़बानी की थी, जहाँ उन्होंने पैट मैकफी, स्नूप डॉग और शेन मैकमोहन के खिलाफ़ मैच खेले थे।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version