Monday, February 16

जिम कार्नेट जो एक दिग्गज रेसलर माने जाते हैं, अक्सर की अपने पॉडकास्ट के द्वारा डब्ल्यूडब्ल्यूई के इवेंट्स पर अपनी बेबाक राय के कारण चर्चा में बने रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। उन्होंने अपने पॉडकास्ट The Jim Cornette Experience पर स्मैकडाउन में हुए द ब्लडलाइन सैगमेंट को लेकर अपनी बात रखी है।

दरअसल, पिछले हफ्ते स्मैकडाउन में जे और ऑस्टिन थ्योरी के बीच यूएस चैंपियनशिप का मुकाबला हुआ था और इस दौरान प्रिटी डेडली मैच में दखल दे दी थी। इसके बाद जे उसो बीच बचाव के लिए रिंग में आ गए थे और फिर जिमी के उपर सोलो सिकोआ ने अटैक किया था। सिकाओ उस वक्त जिमी के उपर समोअन स्पाइक लगाने वाले थे लेकिन जे ने उनका हाथ पकड़ लिया था। फिर जिमी के एक गलती की वजह से किक उन्हें जाकर लग गई। जे को इसके बाद हार का सामना करना पड़ा था। जिसे देखकर वो बेहद गुस्से में नजर आ रहे थे।

अब इस मैच पर जिम कॉर्नेट की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि, “जे उसो तकनीकी रूप से अभी भी द बल्डलाइन के साथ हैं। जिमी की जे की मदद करने का मतलब ये हो सकता है कि वो रोमन रेंस के अच्छे ग्रेस में वापस आने की कोशिश कर रहे थे। सोलो सिकोआ का दखल इसके खिलाफ काम कर गया। सोलो ने जिमी को क्यों पकड़ा ये बिल्कुल समझ के बाहर की बात है। फिलहाल इसके बारे में कुछ भी कहना बेकार होगा। ये मुझे थोड़ा अलग लगा।”

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version