Thursday, March 19

WWE : वर्तमान में दुनिया की सबसे बडी रैसलिंग प्रमोशन कंपनी का नाम WWE (World Wrestling Entertainment) है। वैसे तो इसका आयोजन यूएसए में होता है, लेकिन इसको पूरी दुनिया में देखा जाता है। आज  WWE के पास 180 देशों के करीब 36 मिलियन दर्शक हैं।  इसका मुख्य ऑफिस कनेक्टिकट के स्टैमफोर्ड में स्थित है। विश्व की सबसे बड़ी रैसलिंग में दुनियाभर के रेसलरों ने इसमें प्रतिभाग किया है, लेकिन आज हम आपको पांच ऐसे भारतीय रेसलरों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपना परचम लहराया है।

द ग्रेट खली  

WWE: 5 Indian wrestlers who have created havoc in the WWE ring
द ग्रेट खली /Getty Images

ग्रेट खली आज हिंदुस्तान में किसी परिचय के मौहताज नहीं हैं। इसका कारण यह है कि उन्होंने दुनिया के बड़े-बड़े दिग्गज रेसलरों को WWE के रिंग मे धूल चटाई है। भारतीय रेसलर ग्रेट खली का असली नाम दिलीप सिंह है। 

बता दें कि, खली करीब एक दशक तक WWE में रहे। इस दौरान उन्होंने कई बड़े-बड़े कारनामे किए हैं और रिंग मे नामी पहलवानों को मात दी है। खली अब WWE से रिटायर हो चुके हैं।

वीर महान

WWE: 5 Indian wrestlers who have created havoc in the WWE ring

ग्रेट खली के बाद अगर कोई भारतीय रसलर्स ने WWE मे अपनी पहचान बनाई है, तो वो नाम रिंकू सिंह राजपूत है। उनका रिंग नाम वीर महान हैं। इस भारतीय रेसलर्स की एक खास बात यह है कि वो रिंग में भारतीय वेशभूषा के साथ उतरते हैं। वीर महान का यूपी के छोटे से गांव होलपुर (गोपीगंज) भदोही जिला से लेकर यूएसए जाने तक का सफर काफी रोमांचक और प्रेरणादायक रहा है।

सिंह ब्रदर्स

सिहं ब्रदर्स की जोड़ी WWE में काफी लोकप्रिय है। इन दो भाइयों की जोड़ी ने  WWE की दुनिया मे अलग ही पहचान बनाई है। इन दोनों का असली नाम गुरविंदर सिहरा और हरविंदर सिहरा है। इन दोनों भाइयों का जन्म कनाडा में हुआ है। इनका मानना है कि, हाल ऑफ फेम रहे दारा सिंह ने कनाडा यात्रा के दौरान इन्हें काफी पप्रोत्साहित किया था।

महाबली शेरा

WWE में जुड़ने से पहले महाबली शेरा TNA चैंपियन भी रह चुके हैं। इसके अलावा ये ‘रिंग का किंग’ नाम की रेसलिंग के चैंपियन भी रह चुके हैं। मूल रुप से महाबली शेरा पंजाब के रहने वाले हैं। इनका पूरा नाम अमनप्रीत सिंह रंधावा है।

जिंदर महल

WWE: 5 Indian wrestlers who have created havoc in the WWE ring
Jinder Mahal/Getty Images

 भारतीय रेसलर जिंदर महल कनाडा से आते हैं, लेकिन उनका वजूद पंजाब से जुड़ा हुआ है। साल 2011 में उन्होंने WWE में डेब्यू किया था। जिंदर ने रिंग के मैदान मे की बार विरोधियों को धूल चटाई है। 

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version