WWE Superstars with the Most Wins in Survivor Series History: WWE Survivor Series 2025 की तारीख नजदीक है और फैंस इस शानदार इवेंट का इंतजार कर रहे हैं। यह इवेंट सालों से WWE का एक अहम हिस्सा रहा है और 1987 से लगातार इसका आयोजन किया जा रहा है।

Survivor Series की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह WWE का साल का चौथा सबसे बड़ा Premium Live Event माना जाता है। हर साल इस शो में दिग्गज सुपरस्टार अपनी छाप छोड़ते हैं और कई रिकॉर्ड बनते हैं।

ऐसे में यह जानना दिलचस्प है कि इस ऐतिहासिक इवेंट में सबसे ज्यादा जीत किसके नाम दर्ज हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्होंने Survivor Series में अपनी जीतों का दबदबा कायम किया है।

ये हैं WWE Survivor Series में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले 3 दिग्गज

1. द अंडरटेकर – 13 जीत

द अंडरटेकर ने WWE Survivor Series में हमेशा एक अलग ही रुतबा बनाए रखा है। उनका डेब्यू भी इसी इवेंट में हुआ था और उन्होंने उस समय से ही फैंस का दिल जीतना शुरू कर दिया था। Survivor Series में उन्होंने कुल 18 मुकाबले लड़े हैं और इनमें से 13 मैचों में जीत हासिल की है। यह रिकॉर्ड उन्हें Survivor Series इतिहास में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाला सुपरस्टार बनाता है।

1990 में पहली बार इस इवेंट में उतरते ही उन्होंने धमाकेदार शुरुआत की थी और आगे चलकर उन्होंने WWE में एक अलग पहचान बनाई। रिटायरमेंट की घोषणा के बाद भी वह समय समय पर WWE रिंग में नजर आते हैं और उनकी मौजूदगी आज भी फैंस के लिए खास होती है।

2. रैंडी ऑर्टन – 10 जीत

रैंडी ऑर्टन लगभग 23 साल से WWE का हिस्सा हैं और उन्होंने हर दौर में अपनी प्रतिभा से कंपनी को मजबूती दी है। Survivor Series में भी उनका प्रदर्शन हमेशा दमदार रहा है। ऑर्टन ने अब तक इस Premium Live Event में 16 मुकाबले लड़े हैं जिनमें 10 जीत उनके नाम हैं।

इस रिकॉर्ड ने उन्हें Survivor Series इतिहास में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले सुपरस्टार्स की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया है। चूंकि ऑर्टन अभी भी WWE में सक्रिय हैं इसलिए उनके इस रिकॉर्ड के आने वाले समय में और मजबूत होने की संभावना बनी हुई है।

3. जॉन सीना – 9 जीत

जॉन सीना Survivor Series 2025 में अपने करियर का अंतिम मुकाबला लड़ने जा रहे हैं और फैंस इस खास पल को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। Survivor Series में उनका रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। उन्होंने यहां 11 मैच लड़े हैं, जिनमें से 9 में जीत हासिल की है।

इस जीत प्रतिशत ने उन्हें सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले सुपरस्टार्स की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंचाया है। यदि वह Survivor Series 2025 में जीत दर्ज करते हैं तो वह रैंडी ऑर्टन की बराबरी कर लेंगे और इस रिकॉर्ड में और बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं।

WWE से से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version