एमए चिदंबरम स्टेडियम तमिलनाडु राज्य के चेन्नई में स्थित है। एमए चिदंबरम स्टेडियम की स्थापना 1916 में हुई थी और यह भारत का दूसरा सबसे पुराना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है। यह तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) के अंतर्गत आता है और इसका नाम बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एमए चिदंबरम के नाम पर रखा गया है।

यह मैदान भारतीय क्रिकेट इतिहास के कई ऐतिहासिक पलों का गवाह रहा है। 1986 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया ऐतिहासिक टाई टेस्ट मैच यहीं हुआ था। इसके साथ ही सीएसके ने अपना लगातार दूसरा खिताब भी इसी ग्राउंड पर जीता था। तो चलिए जानते हैं कि यहाँ पर किस तरह की पिच देखने को मिलती है।

एमए चिदंबरम स्टेडियम की बाउंड्री साइज और मुख्य जानकारी

विवरण जानकारी
नाम
MA Chidambaram Stadium
स्थान चेन्नई, इंडिया
स्थापना 1916
दर्शक क्षमता लगभग 50,000
पहला T20I मैच
2012 (इंडिया बनाम न्यूज़ीलैंड)
पहला वनडे
1987 (इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया)
पहला टेस्ट
वेस्टइंडीज बनाम इंडिया (1974)
पहला IPLमैच
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (2008)
पवेलियन छोर
Pavilion End, BEML End
होम टीम
इंडिया, घरेलू टीमें
स्ट्रेट बाउंड्री 70–75 मीटर
स्क्वायर बाउंड्री 62–68 मीटर

MA Chidambaram Pitch Report

एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी गति के गेंदबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। यहाँ पर शुरू में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग भी मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच प्रोग्रेस करता रहता है, यह विकेट और स्लो होता जाता है और शॉट्स लगाना मुश्किल होता जाता है।

हालाँकि पिछले कुछ समय में यहाँ की विकेट बदली जरूर है, लेकिन अभी भी यहाँ पर स्पिन गेंदबाजों को मदद रहती है। एमए चिदंबरम की स्क्वायर बाउंड्री भी बहुत छोटी नहीं है, जिसकी वजह से इसको पार करना मुश्किल होता है।

रात के मुकाबलों में यहाँ ओस की भूमिका भी अहम होती है, क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती है। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।

टॉस– टॉस जीतकर पहले बैटिंग।

नई बॉल से बॉलर्स को थोड़ी स्विंग।

स्पिनर्स और स्लोविश गेंदबाजों को मदद।

ओस– बड़ा फैक्टर।

एवरेज स्कोर- 148

1st इनिंग एवरेज स्कोर- 157

2nd इनिंग एवरेज स्कोर– 139

टॉस जीतकर मैच जीतने वाली टीम के चांस- 47 (51.65%)

टॉस हारकर मैच जीतने वाली टीम के चांस- 44 (48.35%)

एमए चिदंबरम स्टेडियम में IPL में रिकॉर्ड

एमए चिदंबरम स्टेडियम पर अब तक 91 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें 40 मुकाबले चेज और 51 मैच टोटल डिफेंड करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है।

टोटल मैच– 91

टोटल चेज करने वाली टीम की जीत– 40

टोटल डिफेंड करने वाली टीम की जीत- 51

हाईएस्ट स्कोर– 246/5 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (2010)

लोएस्ट स्कोर- 70/10 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (2019)

हाईएस्ट टोटल चेज- 201/6 पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (2023)

लोएस्ट टोटल डिफेंडेड- 126/8 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (2008)

Most Asked FAQs

1. आईपीएल में एमए चिदंबरम में हाईएस्ट टोटल?

आईपीएल में एमए चिदंबरम में हाईएस्ट टोटल 246 रन है, जो कि सीएसके ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था।

2. आईपीएल में एमए चिदंबरम में लोवेस्ट टोटल?

आईपीएल में एमए चिदंबरम में लोवेस्ट टोटल का रिकॉर्ड आरसीबी के नाम है, जिन्होंने सीएसके के खिलाफ मात्र 70 रन बनाए थे।

3. आईपीएल में एमए चिदंबरम में हाईएस्ट टोटल चेज?

आईपीएल में एमए चिदंबरम में हाईएस्ट टोटल चेज 201 रन का है, जो कि पंजाब किंग्स ने सीएसके के खिलाफ किया था।

4. आईपीएल में एमए चिदंबरम की विकेट किसके लिए मददगार है?

आईपीएल में एमए चिदंबरम की विकेट अब बैटिंग फ्रेंडली हो गई है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version