IPL Record: आईपीएल 2026 सीजन का 14 वां मैच गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच खेला गया था। इस मैच में गुजरात की टीम ने दिल्ली की टीम को रोमांचक अंदाज में 1 रन से हरा दिया था। वहीं इस सीजन यह गुजरात की पहली जीत भी थी।

इस मैच में GT के बल्लेबाज जोस बटलर ने 27 गेंदों में 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के भी लगाए थे। इसके अलावा यह 14वां ऐसा मौका भी तह कब बटलर ने पारी में 5+ छक्के लगाए हैं। इसके अलावा आइए इस बीच अब सर्वाधिक बार 5+ छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. क्रिस गेल – 29 बार :-

आईपीएल के इतिहास में अभी तक एक पारी में सर्वाधिक बार 5 या उससे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड केवल वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम पर ही दर्ज है। क्यूंकि उन्होंने यह कारनामा कुल 29 बार किया है। इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे आईपीएल करियर में कुल 142 मैच खेले थे।

Chris Gayle
Chris Gayle

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 141 पारियों में 39.72 की बल्लेबाजी औसत और 148.97 की स्ट्राइक रेट से 4,965 रन बनाए थे। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 31 अर्धशतक भी आए थे। जबकि इस लीग में उनके बल्ले से 405 चौके और 357 छक्के भी आए थे।

2. एबी डिविलियर्स – 19 बार :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान एबी डिविलियर्स का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी अपने आईपीएल करियर में यह कारनामा कुल 19 बार किया था। इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे आईपीएल करियर में कुल 184 मुकाबले खेले थे।

AB de Villiers
image source via getty images

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 170 पारियों में 39.71 की बल्लेबाजी औसत और 151.69 की स्ट्राइक रेट से 5,162 रन बनाए थे। जबकि इस बीच उनके बल्ले से 3 शतक और 40 अर्धशतक भी आए थे। वहीं इस लीग में उन्होंने कुल 413 चौके और 251 छक्के भी लगाए थे।

3. आंद्रे रसेल – 14 बार :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर वेस्टइंडीज टीम के पूर्व ऑलराउंडर आंद्रे रसेल का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी अपने आईपीएल करियर में यह कारनामा कुल 14 बार किया था। इसके अलावा उन्होंने अपने आईपीएल करियर में कुल 139 मुकाबले खेले थे।

Andre Russell
Andre Russell

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 115 पारियों में 28.20 की बल्लेबाजी औसत और 174.18 की स्ट्राइक रेट से 2,651 रन बनाए थे। जबकि इस लीग में उनके बल्ले से कुल 40 अर्धशतक भी आए थे। इसके अलावा उन्होंने पूरे आईपीएल करियर में 186 चौके और 223 छक्के भी लगाए थे। जबकि अपनी गेंबाजी में उन्होंने इस बीच 121 पारी में गेंदबाजी करते हुए 23 विकेट भी लिए थे।

4. जोस बटलर – 14 बार :-

इस सूची में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर अब इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर का नाम आ गया है। क्यूंकि उन्होंने भी अपने आईपीएल करियर में यह कारनामा कुल 14 बार ही कर दिखाया है। इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे आईपीएल करियर में कुल 124 मुकाबले खेले हैं।

Jos Buttler
Jos Buttler

इन मैचों में खेलते हुए वह इनकी 122 पारियों में 39.96 की बल्लेबाजी औसत और 149.58 की स्ट्राइक रेट से 4,236 रन बना चुके हैं। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से आईपीएल में 7 शतक और 32 अर्धशतक भी आए हैं। इसके अलावा आईपीएल में उनके बल्ले से अभी तक कुल 418 चौके और 192 छक्के भी आए हैं। जबकि इस दौरान वह आईपीएल में कुल 8 बार शून्य पर भी आउट हुए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version