Women’s T20 World Cup: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 टूर्नामेंट का आयोजन इस बार इंग्लैंड और वेल्स में आगामी 12 जून से 5 जुलाई तक होने वाला है। इसके अलावा इस बार यह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का दसवां संस्करण भी होने वाला है। इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
इसके अलावा इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर लंदन में खेला जाने वाला है। वहीं अभी तक इस टूर्नामेंट में काफी बल्लेबाजों ने रनों की बरसात की है। लेकिन आज हम इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।
1. सूजी बेट्स : 1216 रन :-
इस सूची में पहले पायदान पर न्यूजीलैंड की बल्लेबाज सूजी बेट्स का नाम आता है। इस टूर्नामेंट में उन्होंने अभी तक कुल 42 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 31.17 के बल्लेबाजी औसत से 1216 रन बनाए हैं।

वहीं इस दौरान उनके बल्ले से हमें 8 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। जबकि इस बीच उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद रहते हुए 94 रन का रहा है। इसके अलावा इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 111.05 की रही है।
2. स्टेफनी टेलर : 1014 रन :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर वेस्टइंडीज टीम के बल्लेबाज स्टेफनी टेलर का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक कुल 35 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 37.55 की बल्लेबाजी औसत से 1014 रन आए हैं।

जबकि इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर 59 रन का रहा है। इसके अलावा इस दौरान उनकी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 94.67 की रही है।
3. एलिसा हीली : 1008 रन :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज बल्लेबाज एलिसा हीली का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में कुल 42 मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 39 पारियों में 28.80 की बल्लेबाजी औसत से 1008 रन आए हैं। जबकि इस दौरान उनके बल्ले से हमें 7 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर 83 रन का रहा है। जबकि इस दौरान उनकी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 129.39 की रही है।
4. मेग लैनिंग : 992 रन :-
इस सूची में चौथे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज बल्लेबाज मेग लैनिंग का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में कुल 35 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 39.68 की बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 992 रन बनाए हैं।

जबकि इस दौरान उनकी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 112.72 की रही है। वहीं इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 1 शतक और 4 अर्धशतक भी आए हैं। इस टूर्नामेंट में उनका सर्वोच्च स्कोर 126 रन का रहा है।
5. सोफी डिवाइन : 785 रन :-
इस सूची में पांचवे पायदान पर न्यूजीलैंड की दिग्गज बल्लेबाज सोफी डिवाइन का नाम आता है। इस टूर्नामेंट में उन्होंने अभी तक कुल 38 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 37 पारियों में 26.16 की बल्लेबाजी औसत से 785 रन बनाए हैं।

जबकि इस दौरान उनकी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 111.82 की रही है। वहीं इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 75 रन का रहा है। इसके अलावा अभी तक वह इस टूर्नामेंट में 4 अर्धशतक भी लगा चुकी हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







