Women’s T20 World Cup: महिला T20 विश्व कप 2026 का 10वां संस्करण 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड में खेला जाने वाला है। वहीं इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। इसके अलावा अब महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। इसके चलते हुए इस बार कुल 12 टीमें चैंपियन बनने के लिए अपनी जी जान लगाते हुए दिखाई देने वाली हैं। इसके अलावा साल 2009 में इस मेगा टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी। वहीं तब से लेकर अभी तक इस टूर्नामेंट को काफी पसंद किया जा रहा है।
ऑस्ट्रेलिया टीम ने जीते हैं 6 खिताब :-
इसके अलावा इस टूर्नामेंट के अभी तक कुल 9 संस्करण खेले जा चुके हैं। वहीं इन 9 में से छह खिताब ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने अकेले ही जीते हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया टीम का दबदबा देखने को मिला है। इसके अलावा इस बीच कुछ ऐसी टीमें भी रही हैं जिन्होंने उनके वर्चस्व को चुनौती दी है। इस दौरान न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज की टीम ने उनके लिए कड़ी चुनौती पेश की है।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अलावा भी इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, वेस्ट इंडीज की महिला क्रिकेट टीम ने एक-एक बार इस मेगा टूर्नामेंट का खिताब जीता है। वहीं इन सभी टीमों के अलावा साउथ अफ्रीका की टीम दो बार और भारतीय क्रिकेट टीम एक बार इस टूर्नामेंट की रनअप भी रही हैं। इसके अलावा इस बार न्यूजीलैंड की टीम डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर इस संस्करण में भाग ले रही है।
एक बार फाइनल में पहुंची थी भारतीय टीम :-
इसके अलावा स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर, स्मृति मांधना से सजी भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साल 2020 के संस्करण में खेलते हुए इतिहास रच दिया था। तब यह संस्करण ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था। तब इंग्लैंड टीम के खिलाफ खेला गया सेमीफ़ाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो जाने के बाद भारतीय टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी। इसके अलावा तब अपने ग्रुप में टॉप पर रहने और ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया की टीम को हराने के बावजूद भारत की शानदार कहानी का अंत फाइनल में हार के साथ समाप्त हुआ था।

इसके चलते हुए ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में अपना दबदबा कायम रखा और फाइनल में भारत को 85 रनों से करारी हार देकर अपना 5वां ख़िताब जीता था। इसके बाद साल 2024 के संस्करण में खेले गए अपने पहले मैच को हारने के बाद टूर्नामेंट में ज़ोरदार वापसी करने के बावजूद भी यह भारतीय टीम ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई थी। इसके अलावा साल 2024 तक इसके कुल 9 एडिशन खेले जा चुके हैं। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में साल 2014 से 2024 तक कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया था। जबकि इससे पहले साल 2009 से 2012 तक यह टूर्नामेंट आठ टीमों के बीच खेला गया था। वहीं इस बार मेगा टूर्नामेंट में 12 टीमें अपनी चुनौती पेश करती हुई दिखाई देंगी।
आइए जानें महिला टी20 वर्ल्ड कप विनर की लिस्ट :-
महिला T20 वर्ल्ड कप विजेता लिस्ट
साल विजेता उप-विजेता मेज़बान
2009 इंग्लैंड न्यूजीलैंड इंग्लैंड
2010 ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड वेस्टइंडीज
2012 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड श्रीलंका
2014 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड बांग्लादेश
2016 वेस्टइंडीज ऑस्ट्रेलिया भारत
2018 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड वेस्टइंडीज
2020 ऑस्ट्रेलिया भारत ऑस्ट्रेलिया
2023 ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका
2024 न्यूजीलैंड दक्षिण अफ्रीका बांग्लादेश
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







