Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज रविवार, 21 जून 2026 को 18 वां मैच दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच मेनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफोर्ड क्रिकेट मैदान पर भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

इसके अलावा इन दोनों टीमों के बीच अभी तक केवल 24 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इसके अलावा आज इन दोनों टीमों के बीच हमें एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

दोनों टीमों के बीच रही है कांटे की टक्कर :-

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 24 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए अभी तक दक्षिण अफ्रीका महिला टीम को केवल 10 मैचों में जीत मिली है।

IND W vs SA W
IND W vs SA W

जबकि इस दौरान खेलते हुए भारतीय महिला टीम को 11 मैच में जीत मिली है। जबकि इस दौरान इन दोनों के बीच खेले गए 3 मैच का कोई भी नतीजा नहीं निकल पाया था। लेकिन आज के इस मैच में दोनों टीमों के बीच एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है।

आज इस तरह की हो सकती है SAW की टीम :-

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में भारतीय महिला टीम के खिलाफ खेले गए अपने पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका महिला टीम को 23 रन से जीत मिली थी। तब उस मैच में अफ्रीकी टीम की तरफ से कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 92 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। जबकि गेंदबाजी में नॉनकुलुलेको म्लाबा और नादिन डी क्लर्क ने 2-2 विकेट लिए थे। वहीं आज के इस अहम मैच में अफ्रीकी टीम को अपने कप्तान से अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी।

South Africa Women cricket team
South Africa Women cricket team

SAW टीम की संभावित एकादश :- लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लार्क, शबनीम इस्माइल, मारिजाने कप्प, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, कायला रेनेके, क्लो ट्रायॉन, डेन वैन नीकेर्क, एनेरी डर्कसन।

SAW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- सिनालो जाफ्ता, कराबो मेसो, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है INDW की टीम :-

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ खेले गए अपने पिछले मैच में भारतीय महिला टीम को 23 रन से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में भारत की तरफ से केवक भारती फूलमाली ही 40 रन की एक अच्छी पारी खेल पाई थी। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज अच्छी पारी नहीं खेल पाई थी। जबकि गेंदबाजी में रेणुका ठाकुर , श्री चरनी और दीप्ति शर्मा ने 2-2 बल्लेबाजों को आउट किया था। वहीं आज के इस अहम मैच में भारत को अपने खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Indian women's cricket team
Indian women’s cricket team

INDW टीम की संभावित एकादश :- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मांधना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़,

INDW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- भारती फुलमाली, यास्तिका भाटिया, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव

कैसी रहने वाली है आज ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम की पिच :-

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट मैदान की पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों और उछाल के लिए जानी जाती है। इसके अलावा मैच के शुरुआत में यह पिच सभी तेज गेंदबाजों को काफी मदद करता है। लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, यह बल्लेबाजों के लिए भी अनुकूल हो जाती है।

Old Trafford Cricket Ground
Old Trafford Cricket Ground

इसके अलावा जब मौसम साफ रहता है और गेंद पुरानी हो जाती है, तब बल्लेबाज क्रीज पर टिककर बड़े स्कोर बना सकते हैं। इसके अलावा जो भी टीम यहां पर टॉस को जीतती है तो वह पहले बल्लेबाजी करना ज्यादा पसंद करती है।

कैसा रहेगा आज मेनचेस्टर का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज रविवार, 21 जून को मेनचेस्टर में मौसम बिल्कुल साफ नहीं रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि आज यहां पर न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा आज मैच के दौरान यहां पर बारिश की संभावना भी बनीं हुई है। इसके चलते हुए आज यहां पर बारिश मैच में अपना खलल डाल सकती है।

कब और कहां देखें यह मैच :-

दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बीच यह मुकाबला आज रविवार, 21 जून को मेनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफोर्ड क्रिकेट मैदान पर भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज दोपहर 6:30 बजे होने वाला है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version