Paris Olympics 2024: भारतीय दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने पेरिस ओलंपिक 2024 की महिला एकल स्पर्धा में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। भारतीय दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु दो बार ओलंपिक में पदक भी जीत चुकी है। इस मुकाबले में उन्होंने मालदीव की फातिमाथ अब्दुल रज्जाक को हराया था।

PV Sindhu
image source : X

Paris Olympics 2024 इस तरह से पीवी सिंधु लगातार तीसरे ओलंपिक पदक के लिए आगे बढ़ रही है। इस मुकाबले में उनके और फातिमाथ के बीच अंतर साफ़ नजर आया था। इस मुकाबले में पीवी सिंधु ने अपने से कम रैंकिंग वाली खिलाड़ी को सिर्फ 29 मिनट में ही सीधे सेटों में 21-9 21-6 से हरा दिया था।

PV Sindhu
image source : X

Paris Olympics 2024 भारतीय दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने रियो ओलंपिक 2016 में रजत पदक और टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। इस समय वह 10वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के रूप में इस ओलंपिक में खेल रही है। इस मुकाबले के बाद पीवी सिंधु को अपने दूसरे मुकाबले में दुनिया की 75वें नंबर की खिलाड़ी एस्टोनिया की क्रिस्टिन कूबा से भिड़ने वाली है।

Paris Olympics 2024 बलराज पंवार पुरुष एकल स्कल्स के क्वार्टर फाइनल में :-

Paris Olympics 2024 इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 भारत के बलराज पंवार भी रेपेचेज दो में दूसरे स्थान पर रहते हुए नौकायन (रोइंग) की पुरुष एकल स्कल्स स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए है। इस प्रतियोगिता में खेलते हुए बलराज ने सात मिनट 12.41 सेकेंड का समय लिया था।

Paris Olympics 2024 इस प्रतियोगिता में बलराज मंगोलिया के क्वेंटिन एंटोगनेली से पीछे रहे थे जिन्होंने कुल सात मिनट 10:00 सेकेंड के समय के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया था। इस तरह से प्रत्येक रेपेचेज से शीर्ष दो में रहने वाले खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं। इस प्रतियोगिता में बलराज पंवार पूरी रेस के दौरान दूसरे स्थान पर बने रहे थे।

Balraj Panwar
image source : X

Paris Olympics 2024 इस प्रतियोगिता में बलराज ने 500 मीटर की दूरी को एक मिनट 44:13 सेकेंड, 1000 मीटर की दूरी को तीन मिनट 33:94 सेकेंड और फिर 1500 मीटर की दूरी को पांच मिनट 23:22 सेकेंड में पार किया था। फिर इसके बाद उन्होंने 2000 मीटर की दूरी की रेस सात मिनट 12.41 सेकेंड में पूरी की। इससे पहले बलराज इसी स्पर्धा में सात मिनट 07:11 सेकेंड के समय से चौथे स्थान पर रहे थे और रेपेचेज दौर में पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें: मनु भाकर ने शूटिंग में ओलंपिक मेडल जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय महिला

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version