Friday, February 27

Wrestling: भारत के अंडर-23 विश्व चैंपियन पहलवान सुजीत कलकल ने मुहामेट मालो 2026 कुश्ती टूर्नामेंट में पुरुषों की 65 किग्रा फ्रीस्टाइल कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीत लिया है। जबकि इसी महीने की शुरुआत में भी उन्होंने क्रोएशिया में जाग्रेब ओपन में भी स्वर्ण पदक ही जीता था। वहीं अब उन्होंने साल 2026 में यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग रैंकिंग सीरीज में अपना दूसरा स्वर्ण पदक भी जीत लिया है।

सुजीत कलकल ने ने जीता स्वर्ण पदक :-

अंडर-23 विश्व चैंपियन पहलवान सुजीत कलकल ने मुहामेट मालो 2026 कुश्ती टूर्नामेंट में पुरुषों की 65 किग्रा फ्रीस्टाइल कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीत लिया है। इस बार फाइनल में भारत के युवा पहलवान ने अजरबैजान के राशिद बाबाजादे को 10-0 से हराया है।

Indian wrestler Sujit Kalkal
Indian wrestler Sujit Kalkal

इससे पहले उन्होंने क्वार्टर फाइनल में जॉर्जिया के नीका जकाशविली को 10-0 से हराया था। जबकि उससे भी पहले उन्होंने अल्बानिया के एंड्रियो अवदली पर 16-4 की जीत के साथ अपने कैंपेन की शुरुआत की थी। इसके बाद फिर उन्होंने सेमीफाइनल में अमेरिका के दो बार के पैन अमेरिकन चैंपियन जोसेफ मैककेना पर 11-0 से शानदार जीत दर्ज की थी।

इससे पहले क्रोएशिया में भी जीता था स्वर्ण पदक :-

इसके अलावा इसी महीने की शुरुआत में उन्होंने क्रोएशिया में जाग्रेब ओपन में भी स्वर्ण पदक जीता था। जबकि अब साल 2026 में यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग रैंकिंग सीरीज में यह सुजीत का लगातार दूसरा स्वर्ण पदक भी है। वहीं इससे पहले उन्होंने एंड्रियो अवदली पर 16-4 से जीत के साथ अपना वार्म अप किया था।

Indian wrestler Sujit Kalkal
Indian wrestler Sujit Kalkal

तब अवदली ने बाउट की शुरुआत में ही भारतीय खिलाड़ी को चार अंक पर पटक दिया था। इसके बाद नीका जकाशविली (जॉर्जिया) अगले मैच में 10-0 से हार गए थे। लेकिन इससे पहले सुजीत ने अमेरिकी पहलवान जोसेफ मैककेना को 11-0 से हराया था। तब उनका यह स्कोर जाग्रेब ओपन के सेमीफाइनल जैसा ही था।

राशिद बाबाजादे को 10-0 से हराकर बने विजेता :-

इसके अलावा राशिद बाबाजादे ने अपने सेमीफाइनल में विटाली अरुजाउ के खिलाफ 16-13 से जीत हासिल की थी। लेकिन अब फाइनल मैच में वह अपना मैच हार गए हैं। क्यूंकि भारतीय पहलवान सुजीत ने उनको 10-0 से हराकर लगातार दूसरा रैंकिंग सीरीज स्वर्ण पदक जीत लिया है। इसके अलावा अब यह यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग रैंकिंग सीरीज सर्किट में सुजीत का चौथा स्वर्ण पदक भी था। क्यूंकि इससे पहले उन्होंने साल 2022 जैहैर शघायर और 2025 पोलाक इमरे और वर्गा जानोस मेमोरियल में भी स्वर्ण पदक जीता था। जबकि इसी कैटेगरी में हिस्सा ले रहे एक अन्य भारतीय पहलवान मोहित कुमार क्वालिफाइंग राउंड से आगे नहीं बढ़ सके थे।

Indian wrestler Sujit Kalkal
Indian wrestler Sujit Kalkal

इसके अलावा 57 किग्रा श्रेणी में अंकुश और आतिश टोडकर ने कांस्य पदक तक पहुंचने के लिए रेपेचेज में मुकाबला किया था। लेकिन तब वह अपने-अपने मैचों को हार गए थे। जबकि सुमित (57 किग्रा), राहुल (61 किग्रा), सिद्धार्थ (70 किग्रा), परविंदर (74 किग्रा), और आर्यन (86 किग्रा) अपने-अपने वेट डिवीजन में मेडल राउंड तक पहुंचने में नाकाम रहे हैं। इस बार भारत ने मुहामेट मालो 2026 के लिए 48 सदस्यों की कुश्ती टीम भेजी थी। इनमें पुरुषों की फ्रीस्टाइल, महिलाओं की डिवीजन और ग्रीको-रोमन कैटेगरी में 16-16 लोग शामिल थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version