ISSF Junior World Championship: भारतीय निशानेबाजों ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2026 के पहले दिन काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीत लिया है। इसके अलावा भारत के निशानेबाजों ने इस प्रतियोगिता की शुरुआत काफी शानदार अंदाज में करते हुए पदक तालिका में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।
इसके चलते हुए अब इस प्रतियोगिता के पहले ही दिन भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस दौरान खासकर महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत का दबदबा देखने को मिला है।
निशानेबाज सेजल काम्बले ने जीता गोल्ड मेडल :-

इसके चलते हुए अब जूनियर महिला 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत की निशानेबाज सेजल काम्बले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर निशाना लगाया है। इस मैच में उनकी सटीकता और शांत खेल ने उनको शीर्ष स्थान तक पहुंचाया और भारत के लिए दिन की शानदार शुरुआत की है।
हिमांशी ने दिलाया भारत को ब्रॉन्ज :-

इसके अलावा इसी स्पर्धा में भारत की एक ने महिला निशानेबाज हिमांशी ने भी काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इसके चलते हुए उन्होंने कांस्य पदक जीतकर अपने देश की झोली में एक और पदक डाल दिया है। इसके अलावा इस फाइनल मैच में खेलते हुए उनका प्रदर्शन भी काफी शानदार और मजबूत रहा था। इसके चलते हुए उन्होंने अब भारत की पदक संख्या को भी बढ़ा दिया है।
टीम इवेंट में भारत ने दिखाया दम :-

इसके अलावा महिला 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट में भी भारत ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। इस दौरान भारत की निशानेबाज सेजल काम्बले, वंशिका चौधरी और नव्या बिश्नोई की तिकड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए कुल 1700 अंक जुटाए और शीर्ष स्थान हासिल किया है। इसके चलते हुए अब भारतीय टीम ने प्रतियोगिता के पहले ही दिन दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत शुरुआत की है।
भारत ने की प्रतियोगिता में मजबूत शुरुआत :-
इस प्रतियोगिता के पहले दिन के प्रदर्शन ने भारतीय शूटिंग दल का मनोबल काफी बढ़ा दिया है। तभी तो अब इन खिलाड़ियों की यह सफलता आने वाले मुकाबलों के लिए भी सकारात्मक संकेत मानी जा रही है। इसके चलते हुए अब भारतीय कोचिंग स्टाफ और टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी भारत का यह शानदार प्रदर्शन जारी रहने वाला है। वहीं अब भारत की यह निशानेबाजी उपलब्धि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युवा निशानेबाजों की बढ़ती क्षमता को दर्शाती है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






