Doha Diamond League: ओलंपिक में दो बार के पदक विजेता और भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग के द्वारा ट्रैक पर वापसी करने वाले हैं। इसके चलते हुए अब भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा हमें मैदान पर बहुत ही जल्द दिखाई देने वाले हैं। इसके चलते हुए अब भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज दोहा डायमंड लीग में हिस्सा लेने वाले हैं। वहीं इस बार यह प्रतियोगिता 19 जून को खेली जाएगी।

डायमंड लीग 2026 में खेलेंगे नीरज चोपड़ा :-

भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा अब दोहा डायमंड लीग के जरिए प्रतिस्पर्धा में वापसी करने वाले हैं। वहीं इस बार डायमंड लीग का दोहा चरण आगामी 19 जून को आयोजित होने वाला है।

Neeraj Chopra
Neeraj Chopra

इसके अलावा नीरज टोक्यो ओलंपिक 2020 चैंपियन और पेरिस ओलंपिक 2024 के रजत पदक विजेता भी रह चुके हैं। इसके अलावा नीरज ने साल 2025 विश्व चैंपियनशिप में अपने निराशाजनक आठवें स्थान पर रहने के बाद से अभी तक प्रतिस्पर्धा में हिस्सा नहीं लिया है।

अभ्यास शिविर में हिस्सा ले रहे हैं नीरज चोपड़ा :-

इस बार दोहा डायमंड लीग में होने वाली भालाफेंक की प्रविष्टियों में नीरज का नाम शामिल है। इसके अलावा उन्होंने पिछले साल इसी टूर्नामेंट में 90 मीटर का आंकड़ा पार किया था। जबकि इस समय भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज स्विटजरलैंड के बियेने में अपने फिजियो ईशान मारवाहा और कोच जय चौधरी के साथ 47 दिन के ऑफ सीजन अभ्यास शिविर में भाग ले रहे हैं।

neeraj chopra
neeraj chopra

इसके अलावा आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए रविवार को घोषित भारतीय एथलेटिक्स टीम में भी नीरज का नाम सशर्त शामिल किया गया है। लेकिन इसके लिए अभी नीरज को भारतीय एथलेटिक्स महासंघ का 82.61 मीटर का क्वालिफिकेशन मार्क हासिल करना होगा।

अरशद नदीम का नाम नहीं है लिस्ट में शामिल :-

इसके अलावा अगर नीरज चोपड़ा ग्लास्गो में अगले महीने होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेते हैं तो इस बार भारत के तीन भाला फेंक खिलाड़ी चुनौती पेश करते हुए दिखाई देंगे। क्यूंकि इस बार पहले ही रोहित यादव और यशवीर भारतीय एथलेटिक्स सीरिज 9 के जरिए क्वालिफाई कर चुके हैं। वहीं इस बार दोहा डायमंड लीग में मौजूदा विश्व चैंपियन त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वालकॉट और हाल ही में रोम डायमंड लीग में 92.62 मीटर का थ्रो फेंकने वाले श्रीलंका के रूमेश तरंगा पथिरागे भी भाग लेने वाले हैं।

Neeraj Chopra
Neeraj Chopra/Getty Images

इसके अलावा इस बार पेरिस ओलंपिक चैंपियन पाकिस्तान के स्टार भाला फेंक एथलीट अरशद नदीम का नाम इस सूची में शामिल नहीं है। जबकि ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स (सत्र का सर्वश्रेष्ठ 86.08 मीटर) अमेरिका के कुर्टिस थॉम्पसन (85.33 मीटर), चेक गणराज्य के याकूब वालेश (85.24 मीटर) के नाम प्रतियोगियों की सूची में शामिल हैं। इसके अलावा भारत के स्टार एथलीट नीरज ने दोहा में 90.23 मीटर का थ्रो फेंका था। लेकिन जर्मनी के जूलियन वेबर ने छठे और आखिरी थ्रो में 91.06 मीटर फेंककर खिताब जीत लिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version