Saturday, June 20

Atheletics Open: भारत की 4×100 मीटर रिले महिला टीम ने न्यू ताइपे सिटी एथलेटिक्स ओपन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है। इस भारतीय महिला टीम में श्राबनी नंदा, एस.एस. स्नेहा, सुदेशना शिवंकर और तमन्ना शामिल थीं। तभी तो इन खिलाड़ियों की चौकड़ी ने ताइवान के बानकियाओ स्टेडियम में शानदार 44.07 सेकेंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया है।

भारत की महिला रिले टीम ने जीता स्वर्ण :-

भारत की 4×100 मीटर रिले महिला टीम ने न्यू ताइपे सिटी एथलेटिक्स ओपन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है। इसके अलावा भारत की टीम ने स्वर्ण पदक जीतने के साथ-साथ नया मीट रिकॉर्ड भी बनाया है। वहीं यह प्रतियोगिता विश्व एथलेटिक्स की कॉन्टिनेंटल टूर सिल्वर श्रेणी की एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है।

India women's 4x100m relay team
India women’s 4x100m relay team

इसके चलते हुए अब श्राबनी नंदा, एस.एस. स्नेहा, सुदेशना शिवंकर और तमन्ना की इस भारतीय चौकड़ी ने ताइवान के बानकियाओ स्टेडियम में शानदार 44.07 सेकेंड का समय निकालकर पोडियम पर पहला स्थान हासिल किया है। इसके चलते हुए इस भारतीय महिला टीम ने पिछला मीट रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इसके अलावा उन्होंने वियतनाम पर 0.31 सेकेंड के आसान अंतर से जीत भी हासिल कर ली।

India women's 4x100m relay team
India women’s 4x100m relay team

इस प्रतियोगिता में वियतनाम दूसरे स्थान पर रहा है। इसके चलते हुए अब रिले में जीत के अलावा भारत को फील्ड इवेंट्स में भी सफलता हाथ लगी है। इसमें भारतीय एथलीट शैली सिंह ने महिलाओं की लंबी कूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है। इस बार उन्होंने अपना कुल 6.24 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया है। इस प्रतियोगिता में वह पहले स्थान पर रहीं हैं। इसके चलते हुए अब मेडल टैली में भारत के लिए एक और गोल्ड जुड़ गया है।

कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए तेजस :-

इसके अलावा भारत की तरफ से तेजस शिरसे ने भी ट्रैक इवेंट में काफी प्रभावित किया है। इस बार उन्होंने मेन्स 110 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीता है। क्यूंकि इस कड़े मैच के दौरान उन्होंने शानदार दौड़ लगाई और दूसरा स्थान हासिल किया है। अपने इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने अब बाधा दौड़ स्पर्धा में अपनी लगातार प्रगति को भी जारी रखा है।

इससे पहले तेजस ने नेशनल चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीता था। उस समय उनका गोल्ड जीतने का टाइम 13.50 सेकेंड रहा था। इसके चलते हुए उन्होंने 13.61 सेकेंड के अपने ही मीट रिकॉर्ड में सुधार किया था। इसके बावजूद भी अब वह कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई करने से चूक गए हैं। क्यूंकि इसके लिए निर्धारित क्वालिफिकेशन समय 13.39 सेकेंड का था। जबकि इससे पहले भारतीय महिला रिले टीम ने भी अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन किया है।

Tejas Shirse
Tejas Shirse

इस प्रतियोगिता में भारत ने रिकॉर्ड 19 मेडल जीते है। इस बार भारत की विमेंस 4×100 मीटर रिले ने भी 45.05 सेकेंड के समय के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया है। इस टीम के सदस्य काजल हीराभाई वाजा, भावना जी, आरती और निपम रहे हैं। जबकि भारतीय पुरुषों की 4×400 मीटर रिले टीम ने भी 3:07.38 के अपने मीट रिकॉर्ड में सुधार किया है। लेकिन इस बार भारत की यह 4×400 मीटर रिले टीम 3:05.54 के समय के साथ टीम तीसरे स्थान पर रही है। वहीं इस टीम में पीयूष राज, सैयद सबीर, रंजीत कुमार एस और मोहम्मद अशफाक शामिल थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version