French Open 2026 Final: जर्मनी के स्टार टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया है। इसके अलावा बीते दिन रविवार को खेले गए फ्रेंच ओपन 2026 के पुरुष एकल फाइनल में ज्वेरेव ने इटली के टेनिस खिलाड़ी फ्लेवियो कोबोली को पांच सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में 6-1, 4-6, 6-4, 6-7(5), 6-1 से हराकर खिताब जीत लिया है। वहीं इन दोनों के बीच यह फाइनल मैच करीब चार घंटे 20 मिनट तक चला था। इस ऐतिहासिक जीत के बाद वह काफी भावुक भी हो गए थे।

तीन फाइनल हारने के बाद जीता पहला खिताब :-

Alexander Zverev
Alexander Zverev

इसके अलावा विश्व के नंबर-3 टेनिस खिलाड़ी ज्वेरेव इससे पहले तीन ग्रैंड स्लैम फाइनल हार चुके थे। क्यूंकि इससे पहले उनको साल 2020 यूएस ओपन, 2024 फ्रेंच ओपन और 2025 ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार उन्होंने इन दबाव के क्षणों में शानदार संयम दिखाते हुए अपने करियर का पहला मेजर खिताब जीत लिया है।

ऐसा रहा है पूरे मैच का हाल :-

इस मैच में ज्वेरेव ने अपनी काफी शानदार शुरुआत की थी। इसके चलते हुए उन्होंने पहले ही गेम में सर्विस ब्रेक हासिल कर लिया था। क्यूंकि इस मैच में उनकी दमदार सर्विस और आक्रामक ग्राउंडस्ट्रोक्स के सामने कोबोली पूरी तरह संघर्ष करते हुए दिखाई दिए थे। इसके चलते हुए इस मैच का पहला सेट उन्होंने केवल 34 मिनट में ही 6-1 से जीत लिया था।

Alexander Zverev
Alexander Zverev

इसके बाद अपने पहले ग्रैंड स्लैम फाइनल में खेल रहे कोबोली ने दूसरे सेट में जबरदस्त वापसी की थी। इसके चलते हुए उन्होंने काफी आक्रामक खेल दिखाते हुए ड्रॉप शॉट्स का बेहतरीन इस्तेमाल किया और 4-4 की बराबरी पर ज्वेरेव की सर्विस तोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने अपनी सर्विस बरकरार रखते हुए यह दूसरा सेट 6-4 से जीतकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया था।

Alexander Zverev
Alexander Zverev

इसके बाद फिर तीसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सर्विस बचाए रखीं थी। लेकिन 10वें गेम में कोबोली की कुछ गलतियों का फायदा उठाकर ज्वेरेव ने महत्वपूर्ण ब्रेक हासिल किया था और यह सेट 6-4 से जीतकर फिर से अपनी बढ़त बना ली थी। इसके बाद फिर मैच के चौथे सेट में ज्वेरेव पर दबाव साफ दिखाई दिया था। क्यूंकि इस गेम की शुरुआत में हु उन्होंने अपनी सर्विस गंवा दी थी।

Alexander Zverev
Alexander Zverev

लेकिन इसके बाद उन्होंने वापसी कर 5-5 की बराबरी कर ली थी। इसके बाद टाई-ब्रेक में कोबोली ने शानदार खेल दिखाया और शानदार फोरहैंड विनर लगाकर यह सेट ही अपने नाम कर लिया था। इसके बाद यह मैच निर्णायक पांचवें सेट में पहुंच गया था। इस मैच का चौथा सेट हारने के बाद भी ज्वेरेव ने पांचवें सेट में जबरदस्त वापसी की। इस सेट में उन्होंने अपनी सर्विस पर 83 प्रतिशत अंक जीते और लगातार दबाव बनाते हुए कोबोली से कई गलतियां भी कराईं थी। इसके बाद ज्वेरेव ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 6-1 से सेट जीतकर यह खिताब ही अपने नाम कर लिया।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version