French Open 2026: रूस की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी मिरा एंड्रीवा ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

वहीं रुसी खिलाड़ी एंड्रीवा ने अपने सेमीफाइनल मैच में यूक्रेन की मार्ता कोस्तयुक को एक घंटे 16 मिनट तक चले मुकाबले में 6-1, 6-3 से हरा दिया है। इसके चलते हुए उन्होंने पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया है।

कोस्तयुक के खिलाफ एंड्रीवा ने जीता पहला मैच :-

इसके अलावा रुसी खिलाड़ी एंड्रीवा के लिए यह जीत काफी महत्वपूर्ण भी है। इस समय ऐसा इसलिए भी नहीं है क्योंकि वह पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं, बल्कि इसलिए भी है क्योंकि यह उनकी कोस्तयुक के खिलाफ पहली जीत भी है।

Mirra Andreeva
Mirra Andreeva

इससे पहले एंड्रीवा को यूक्रेन की इस खिलाड़ी के खिलाफ इस सीजन पिछले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इससे पहले वह कोस्तयुक के खिलाफ एक सेट भी जीत सकी थीं। लेकिन फ्रेंच ओपन में उन्होंने इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ निडर होकर खेला है और उनके खिलाफ काफी शानदार प्रदर्शन किया है।

दो साल पहले भी टूटा था एंड्रीवा का सपना :-

इसके अलावा दो साल पहले साल 2024 में भी एंड्रीवा को इसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जैस्मीन पाओलिनी के खिलाफ हार के चलते सपना टूट गया था। लेकिन इस बार उन्होंने अपनी पिछली गलतियों से सीखा और यह सुनिश्चित किया है कि इस बार वह फाइनल में पहुंचने में सफल रहीं हैं। वहीं एंड्रीवा ने इसके साथ ही कोस्तयुक से पिछले महीने मैड्रिड ओपन के फाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया है। इसके अलावा अब एंड्रीवा का सामना खिताब के लिए डियाना शनेडर और माजा चवालिंस्का के बीच होने वाले एक अन्य सेमीफाइनल की विजेता खिलाड़ी से होने वाला है।

Mirra Andreeva
Mirra Andreeva

इसके अलावा एंड्रीवा अब पिछले 30 वर्षों में फ्रेंच ओपन फाइनल में पहुंचने वाली पांचवीं सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं। इसके अलावा अब उन्होंने इस सीजन में अपनी 35वीं जीत दर्ज की है जो टूर में सबसे अधिक है। इस बीच सबसे खास बात यह है कि उन्होंने कोस्तयुक के क्ले कोर्ट पर लगातार 17 मैचों में अजेय रहने के सिलसिले को भी अब तोड़ दिया है। इसके अलावा इस मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया था। इसके बाद कोस्तयुक तेजी से कोर्ट से बाहर चली गईं थी।

Mirra Andreeva
Mirra Andreeva

इसके अलावा इस दौरान उन्होंने केवल पीछे मुड़कर कोर्ट फिलिप चैट्रियर में मौजूद दर्शकों की ओर हाथ हिलाया और उन्हें किस का इशारा किया था। इसके अलावा इस मैच में कोर्ट पर कुछ प्रशंसक यूक्रेन के झंडे ओढ़े हुए भी दिखाई दिए थे। जबकि इस मैच से पहले का माहौल कुछ तनावपूर्ण था। क्यूंकि इस मैच से पहले दोनों खिलाड़ियों ने अलग-अलग तस्वीरें खिंचवाईं थी। इस दौरान ये दोनों नेट के अपनी-अपनी तरफ दो बच्चों के साथ खड़ी थीं।

Mirra Andreeva
Mirra Andreeva

इसके अलावा इस दौरान आमतौर पर खिलाड़ी एक ही तस्वीर खिंचवाते हैं जिसमें वे नेट के पास एक-दूसरे के ठीक बगल में खड़े होते हैं। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता प्राप्त इटली की सारा एरानी और एंड्रिया ववासोरी की जोड़ी ने मिश्रित युगल खिताब जीत लिया है। इस मैच में उन्होंने कनाडा की गैब्रिएला दाब्रोवस्की और अमेरिका के इवान किंग को 4-6, 6-3, 10-4 से हराया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version