Tuesday, June 16

Boxing: भारतीय मुक्केबाजी के लिए इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। क्यूंकि इस समय ताजा वर्ल्ड बॉक्सिंग रैंकिंग में मौजूदा विश्व चैंपियन जैस्मीन लम्बोरिया ने महिला 57 किग्रा वर्ग में दुनिया की नंबर-1 मुक्केबाज बनकर भारत का नाम रोशन कर दिया है।

इसके अलावा एशियाई चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता प्रिया घंघास (60 किग्रा) और विश्वनाथ सुरेश (50 किग्रा) भी अपने-अपने भार वर्ग में शीर्ष-3 में जगह बनाने में सफल रहे हैं। इसके चलते हुए अब इस ताजा रैंकिंग में भारतीय मुक्केबाजों का दबदबा भी साफ़ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा इस समय महिला वर्ग की 10 में से 9 और पुरुष वर्ग की 10 में से 8 भार श्रेणियों में भारत के मुक्केबाज टॉप-10 में शामिल हैं।

जैस्मीन और मीनाक्षी ने किया भारत का नाम रोशन :-

Meenakshi Hooda
Minakshi hooda

इसके चलते हुए अब महिला वर्ग में भारत की मुक्केबाज मीनाक्षी ने 48 किग्रा वर्ग में अपना विश्व नंबर-1 का स्थान भी बरकरार रखा है। जबकि अन्य भारतीय मुक्केबाज जैस्मीन लम्बोरिया, जिन्होंने इस साल एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था वह इस बार एक स्थान की छलांग लगाकर 57 किग्रा वर्ग में दुनिया की नंबर-1 मुक्केबाज बन गई हैं। इसके अलावा अन्य मुक्केबाज प्रीति पवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 54 किग्रा वर्ग में पांच स्थान की छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया है।

कई भारतीय महिला मुक्केबाज टॉप-2 में शामिल :-

Meenakshi Hooda
Meenakshi Hooda

इसके अलावा विश्व कप पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज अरुंधति चौधरी (70 किग्रा), पूजा रानी (80 किग्रा) और नूपुर (+80 किग्रा) अपनी-अपनी श्रेणियों में दूसरे स्थान पर बनीं हुई हैं। जबकि दो बार की विश्व चैंपियन निकहत जरीन (51 किग्रा) इस बार एक स्थान फिसलकर चौथे नंबर पर पहुंच गई हैं। इसके अलावा ओलंपिक पदक विजेता भारत की स्टार महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) सातवें स्थान पर बनी हुई हैं।

पुरुष वर्ग में भी भारतीय मुक्केबाजों का दबदबा :-

lovlina borgohain
image source via getty images

इसके अलावा पुरुष वर्ग में भारतीय मुक्केबाज सचिन सिवाच (60 किग्रा) और नरेंद्र बरवाल (90+ किग्रा) पहली बार टॉप-5 में जगह बनाने में सफल रहे हैं। जबकि विश्व कप स्वर्ण पदक विजेता हितेश गुलिया (70 किग्रा) एक स्थान नीचे खिसककर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा अन्य मुक्केबाज अभिनाश जमवाल (65 किग्रा) आठवें स्थान पर बने हुए हैं। जबकि अन्य मुक्केबाज आकाश (75 किग्रा) और लोकेश (85 किग्रा) भी आठवें स्थान पर रहते हुए टॉप-10 में शामिल हो गए हैं।

विश्व स्तर पर भारत का दबदबा कायम :-

Nikhat Zareen
Nikhat Zareen

इस समय ताजा बॉक्सिंग रैंकिंग के अनुसार भारत दुनिया में टॉप-10 रैंक वाले मुक्केबाजों की संख्या के आधार पर तीसरे स्थान पर बना हुआ है। इसके अलावा महिला मुक्केबाजी में भी भारत इस समय दूसरे स्थान पर बना हुआ है। जबकि पुरुष वर्ग में भारत चौथे स्थान पर बना हुआ है। वहीं इस समय इन सभी का प्रदर्शन दर्शाता है कि भारतीय मुक्केबाजी लगातार वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रही है।

टॉप-10 के करीब भी कई भारतीय मुक्केबाज :-

Nikhat Zareen
Nikhat Zareen

इसके अलावा महिला वर्ग में भारत की मुक्केबाज परवीन (60 किग्रा) 13वें और अंकुशिता बोरो (65 किग्रा) 11वें स्थान पर हैं। जबकि पुरुष वर्ग में भारत के मुक्केबाज अंकुश (80 किग्रा) 11वें, दीपक (70 किग्रा) 12वें और जुगनू (85 किग्रा) 14वें स्थान पर आ गए हैं। इसके अलावा भारतीय मुक्केबाज हर्ष चौधरी (90 किग्रा) 10वें, जबकि सुमित (75 किग्रा) और कुमार नवीन (90 किग्रा) 18वें स्थान पर बने हुए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version