Nikhat Zareen: दो बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज निकहत जरीन इस साल ग्लासगो में होने वाले अगले कॉमनवेल्थ गेम्स और इसी साल के आखिर में जापान में होने वाले एशियाई खेलों की दौड़ से बाहर हो गई हैं। इसके चलते हुए अब इन कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई खेलों से पहले भारत को बहुत बड़ा झटका लगा है। क्यूंकि इस समय भारत की अनुभवी मुक्केबाज निकहत जरीन राष्ट्रीय ट्रायल में हार गईं हैं। इसके चलते हुए वह अब इन दोनों खेलों के लिए स्वत: क्वालिफाई करने से चूक गईं हैं।

कॉमनवेल्थ और एशियाई खेलों से बाहर हुई निकहत जरीन :-

भारत की स्टार महिला मुक्केबाज और दो बार की विश्व चैंपियन निकहत जरीन ग्लासगो में होने वाले अगले कॉमनवेल्थ गेम्स और इसी साल के अंत में जापान में होने वाले एशियाई खेलों की दौड़ से बाहर हो गई हैं। इसके अलावा निकहत पटियाला में हुए क्वालिफाइंग ट्रायल्स के माध्यम से इन दोनों बड़े इवेंट्स में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही थीं।

Nikhat Zareen
Nikhat Zareen

इसके बावजूद भी वह अब इनमें हारकर इन दोनों खेलों से बाहर हो गईं हैं। इसके अलावा इस बार नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स में हुए नेशनल ट्रायल्स के दौरान महिलाओं के 51 किग्रा सेमीफाइनल में वह साक्षी चौधरी से हार गईं हैं। इसके चलते हुए अब भारतीय स्टार मुक्केबाज निकहत अपने सेमीफाइनल मुकाबले में साक्षी से 1-4 से हार गईं हैं। इसके चलते हुए अब उनका एशियाई खेलों में सीधे प्रवेश पाने का सपना टूट गया है।

खराब फॉर्म में चल रही हैं निकहत :-

इसके चलते हुए अब इस मैच में हार के साथ ही 29 साल की निकहत को बहुत बड़ा झटका लगा है। इसके अलावा वह पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रही हैं। वहीं अभी हाल ही के महीनों में वह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रही हैं।

Nikhat Zareen
Nikhat Zareen

इसके चलते हुए अब तेलंगाना की यह मुक्केबाज आगामी इंटरनेशनल इवेंट्स के लिए भारतीय टीमों का हिस्सा नहीं होने वाली हैं। इसके अलावा मुक्केबाज नीतू घनघस को भी युवा मुक्केबाज मीनाक्षी से हारकर बाहर होना पड़ा है। इसके चलते हुए अब 51 किग्रा भारवर्ग में एक नई मुक्केबाज भारत का प्रतिनिधित्व करेने वाली हैं।

जानिए निकहत को क्यों लेना पड़ा ट्रायल्स में हिस्सा :-

भारत की स्टार महिला मुक्केबाज निकहत जरीन दो साल पहले काफी बेहतरीन फॉर्म में थीं। क्यूनि उस समय उन्होंने नई दिल्ली में 2023 में हुए इवेंट में अपना दूसरा विश्व चैंपियनशिप गोल्ड मेडल जीता था। उस समय उन्होंने 48-50 किग्रा भारवर्ग में वियतनाम की गुयेन थी टैम को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराया था। जबकि इस बार निकहत को ट्रायल्स में हिस्सा लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

Nikhat Zareen
Nikhat Zareen

इसके अलावा पिछले महीने वह मंगोलिया के उलानबटार में हुई एशियन चैंपियनशिप के दौरान सीधे प्रवेश पाने में नाकाम रही थीं। उस समय वह इस कॉन्टिनेंटल मीट के सेमीफाइनल तक पहुंची थीं। लेकिन तब वह चीन की मुक्केबाज वू यू से 0-5 से हार गईं थीं। इसके चलते हुए तब मंगोलिया में केवल उन्हीं खिलाड़ियों को एशियन गेम्स के लिए स्वत: क्वालिफिकेशन मिला था, जो फाइनल तक पहुंचे थे। इसके अलावा भारतीय स्टार ने दो बार विश्व चैंपियनशिप जीती है। जबकि कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड और एशियन गेम्स में कांस्य पदक भी जीता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version