Squash: मौजूदा चैंपियन अभय सिंह और वेलवन सेंथिलकुमार की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने तीसरी एचसीएल राष्ट्रीय युगल स्क्वाश चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में शुभम और वेदांत पटेल पर 11-4, 11-2 से हराकर काफी शानदार जीत दर्ज की है। इसके चलते हुए उन्होंने अपने खिताब को बचाने की मजबूत शुरुआत भी कर दी है। इसके अलावा अभय ने पिछले साल अनाहत सिंह के साथ मिश्रित युगल का खिताब भी जीता था। लेकिन इस साल वह रथिका सीलन के साथ अपनी जोड़ी बना रहे हैं।

काफी रोमांचक रहा मुकाबला :-

इसके अलावा इस दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने रवि दीक्षित और जेनेट विधि पर 10-12, 11-8, 11-9 से कठिन मैच में जीत दर्ज करने के साथ ही अंतिम चार में अपनी जगह भी अब पक्की कर ली है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच खेला गया यह मैच काफी रोमांचक रहा है। क्यूंकि इस मैच में पहला गेम हारने के बाद अभय और वेलवन ने शानदार वापसी की। इसके बाद दूसरे और तीसरे गेम के अहम पलों में उन्होंने जिस तरह से धैर्य बनाए रखा, उसी की बदौलत वह इस मैच में जीत हासिल कर पाए हैं।

Abhay Singh and Velvan Senthilkumar
Abhay Singh and Velvan Senthilkumar

इसके अलावा पुरुषों के डबल्स के अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में भी इस बार काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था। इसके चलते हुए रवि दीक्षित और विकास मेहरा ने एक कड़े मुकाबले में मैथ्यू गॉडविन और नवनीत प्रभु को 11-7, 10-12, 11-7 से हरा दिया है। जबकि तमिलनाडु की जोड़ी गुहन सेंथिलकुमार और संदेश पीआर ने हरेंद्र संधू और ओम सेमवाल को 11-7, 2-11, 11-8 से हराकर अपनी शानदार लय को बरकरार रखा है।

Abhay Singh
Abhay Singh

इसके अलावा दूसरी वरीयता प्राप्त राहुल बैथा और सूरज चांद की जोड़ी ने दिनेश आर और मैयप्पन एल को 11-6, 11-6 से हराकर आसानी से सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसके अलावा महिला डबल्स मैच में अनुभवी और टॉप-सीडेड जोड़ी जोशना चिनप्पा और राधिका सीलन ने ग्रुप ए में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। इस मैच में उन्होंने सहाना कलैवनन और संगममित्रा शनमुघम को 11-2, 11-7 से हराया है। जबकि ग्रुप ए के एक और मैच में अनन्या नारायण और अनिका दुबे ने अपने विरोधियों को 11-2, 11-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की है।

मिश्रित युगल में सेंथिलकुमार-चिनप्पा ने की शानदार शुरुआत :-

इसके बाद मिश्रित डबल्स इवेंट में भी शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी वेलावन सेंथिलकुमार और जोशना चिनप्पा ने अपनी जोरदार शुरुआत की। क्यूंकि भारत की इस अनुभवी जोड़ी ने रोशन राजकुमार और सहाना कलैवनन को 11-4, 11-5 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Asian Squash Championship
Asian Squash Championship

जबकि एक अन्य मैच में सूरज चंद और निरुपमा दुबे भी एक कड़े मैच में नवनीत प्रभु और पूजा आरती को 11-9, 12-10 से हराकर आगे बढ़ गए हैं। इसके अलावा राहुल बैथा और अनिका दुबे ने जोरदार वापसी करते हुए संदेश पीआर और शमीना रियाज को 10-12, 11-6, 11-8 से हरा दिया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version