National Shooting Trials: भारत के निशानेबाजों ने नेशनल निशानेबाजी चयन ट्रायल में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। क्यूंकि पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता सरबजोत सिंह, सेना की निशानेबाज लक्षिता, विश्व चैम्पियनशिप के पूर्व पदक विजेता अखिल श्योराण और महाराष्ट्र की साक्षी सुनील पेडेकर ने राइफल और पिस्टल निशानेबाजों के लिए हुए नेशनल चयन ट्रायल टी4 में अपने अपने वर्ग में जीत दर्ज की है।

इसके चलते हुए पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में इस बार सरबजोत ने 245.9 अंक लेकर जीत हासिल की है। उनके अलावा सेना के निशानेबाज अजेंद्र सिंह चौहान 245.1 अंक के साथ दूसरे और विश्व चैंपियन सम्राट राणा 221.5 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे हैं।

भारत के अन्य निशानेबाजों ने भी दिखाया दम :-

इसके अलावा इस बार हरियाणा के निशानेबाज कमलजीत चौधरी चौथे, सौरभ चौधरी पांचवें ,पंजाब के उदयवीर सिद्धू छठे, राजस्थान के ओमप्रकाश मिठरवाल सातवें और सेना के प्रमोद आठवें स्थान पर रहे हैं। जबकि इस बार महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में सेना की लक्षिता ने हरियाणा की सुरभि राव को 0.2 अंक से पछाड़ कर पहला स्थान हासिल किया है।

Sarabjot Singh
Sarabjot Singh

इसके चलते हुए अब सुरभि राव को दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा है। जबकि उत्तर प्रदेश की महिला निशानेबाज मानसी आनंद तीसरे स्थान पर रहीं हैं। इसके अलावा आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल 2025 रजत पदक विजेता संयम चौथे स्थान पर, हरियाणा की मुस्कान भानवाला पांचवें और दो ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर छठे स्थान पर रहीं हैं।

Indian Shooter Akhil Sheoran
Indian Shooter Akhil Sheoran

इसके अलावा पुरुषों के 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस की प्रतियोगिता के ट्रायल्स में उत्तर प्रदेश के अखिल ने नौसेना के नीरज कुमार को 0.2 अंक से हराकर पहला स्थान हासिल किया है। इसके चलते हुए अब नीरज कुमार को दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा है। जबकि इस बार विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर तीसरे स्थान पर रहे हैं।इसके अलावा ओलंपियन भारतीय निशानेबाज चैन सिंह (चौथे), निखिल तंवर (पांचवें), गोल्डी गुर्जर (छठे), सिद्धार्थ गौर (सातवें) और आद्रियन कर्माकर (आठवें)स्थान पर रहे हैं।

Shooter Sakshi Sunil Pedekar
Shooter Sakshi Sunil Pedekar

जबकि महिला वर्ग में महाराष्ट्र की साक्षी ने कर्नाटक की तिलोत्तमा सेन को 0.4 अंक से हराकर पहला स्थान हासिल किया है। इसके अलावा मध्यप्रदेश की निशानेबाज आशी चौकसी तीसरे स्थान पर रहीं हैं। जबकि केरल की विदर्सा के निशानेबाज विनोद चौथे, ओलंपियन अंजुम मोद्गिल और सिफत कौर सामरा क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर रहीं हैं। उनके अलावा सेना की निशानेबाज प्रिया सातवें और हरियाणा की निश्छल सिंह आठवें स्थान पर रहीं हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version