मुंबई टी20 लीग 2026 में अर्जुन तेंदुलकर ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से धमाल मचा दिया है। उनकी परफॉमेंस के बाद अर्जुन को टीम इंडिया में खिलाने की चर्चा ने लगातार जोर पकड़ लिया है। उन्होंने इस लीग में गेंद और बल्ले से शानदार परफॉर्मेंस दी है। तो चलिए जानते हैं कि उन्होंने कितने रन बनाए और कितने विकेट झटके।

अर्जुन ने बॉलिंग से मचाया धमाल

बांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर ने नई गेंद से शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने तीन ओवर में केवल 11 रन खर्च किए और तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर भी फेंका जो काफी महत्वपूर्ण था। शुरुआत में अर्जुन ने नयी गेंद से काफी अच्छी गेंदबाजी की और पावरप्ले में।हो विकेट लेकर बांद्रा को बैकफुट में धकेल दिया। तेंदुलकर की गेंदबाजी की बदौलत बांद्रा ब्लास्टर्स की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी और 144 रन ही बना सकी।

अर्जुन ने बल्ले से भी दिखाया दम

गेंदबाजी में कमाल करने के बाद अर्जुन ने बल्लेबाजी में भी अपनी छाप छोड़ी। लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने आक्रामक अंदाज अपनाया और नंबर 3 पर सिर्फ 34 गेंदों पर नाबाद 66 रन जड़ दिए। उनकी पारी में 4 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। मुशीर खान के साथ अर्जुन ने शतकीय साझेदारी की और टीम को महज 13.5 ओवर में जीत दिला दी।

आईपीएल में मिले कम मौके

आईपीएल 2026 में अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे। उन्हें मुंबई इंडियंस ने इस साल शार्दूल ठाकुर के बदले ट्रेड किया था। लेकिन उन्हें पूरे सीजन में सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला। हालांकि उस मुकाबले में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया और विकेट भी हासिल किया।

टीम इंडिया में शामिल करने की बढ़ी चर्चा

टीम इंडिया में वैसे ही तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की जरूरत रहती है और उनके इस प्रदर्शन के बाद अर्जुन को इंडिया टीम में मौका देने की चर्चा सोशल मीडिया पर शुरू हो गई है। हालांकि अभी भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए और अच्छा प्रदर्शन करना पड़ेगा तब जाकर उन्हें मौका मिल सकता है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version