Thursday, June 18

 Jharkhand T20 League: आईपीएल 2026 में महेंद्र सिंह धोनी एक भी मैच खेलते नजर नहीं आए, जिससे चेन्नई सुपर किंग्स के प्रशंसकों को पूरे सीजन में निराशा हाथ लगी। आईपीएल इतिहास में यह पहला मौका था जब धोनी ने पूरे सीजन में एक भी मुकाबले में हिस्सा नहीं लिया हो। फैंस लगातार उनकी एक झलक और मैदान पर वापसी का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें यह मौका नहीं मिला।

हालांकि, टूर्नामेंट खत्म होने के बाद भी धोनी चर्चा में बने हुए हैं। सीएसके समर्थकों को उम्मीद है कि वह अगले सीजन में फिर से टीम के साथ मैदान पर लौट सकते हैं। इसी बीच धोनी हाल ही में झारखंड T20 लीग के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर एक नई टी20 प्रतियोगिता को बढ़ावा देते हुए नजर आए हैं, जहां उनकी मौजूदगी ने टूर्नामेंट की शुरुआत को और खास बना दिया।

झारखंड T20 लीग के ओपनिंग सेरेमनी में धोनी आये नजर

महेंद्र सिंह धोनी ने 10 जून से शुरू हुई झारखंड T20 लीग के उद्घाटन समारोह में अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर टूर्नामेंट की शुरुआत को यादगार बना दिया है। रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस कार्यक्रम में धोनी ब्लैक पोलो टी-शर्ट और चश्मे में बेहद शानदार लुक में नजर आए। उन्होंने स्टैंड्स में बैठकर टूर्नामेंट के पहले मैच का भी आनंद लिया। इस दौरान जब भी धोनी के ऊपर कैमरा गया, तब- तब  क्रिकेट फैंस में खुशी का माहौल नजर आया।

एमएस धोनी को करीब से देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) और एवी24 स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित इस लीग में कुल 27 मैच खेले जाएंगे। दो सप्ताह तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले जेएससीए स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में होंगे। सेमीफाइनल मुकाबले 22 जून को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मैच 23 जून को आयोजित किया जाएगा।

झारखंड टी20 लीग में भाग लेने वाली टीमें

झारखंड T20 लीग में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं जिसमे:  रांची टाइटंस, जमशेदपुर स्टीलर्स, छोटा नागपुर रॉयल्स, कोयलांचल सुपर किंग्स, धनबाद डायमंड्स और संथाल स्ट्राइकर्स। इस टूर्नामेंट को स्टेट क्रिकेट के विकास की दिशा में एक अहम कदम भी माना जा रहा है।

झारखंड T20 लीग जेएससीए के अधिकारियों का बयान

जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि ‘यह लीग झारखंड के युवा क्रिकेटरों के लिए नए अवसर लेकर आएगी और उन्हें अपने हुनर को निखारने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करेगी’।

वहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जेएससीए के सचिव सौरभ तिवारी का मानना है कि ‘यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को अनुभवी क्रिकेटरों के साथ खेलने का मौका देगी, जिससे उन्हें सीखने और अपनी प्रतिभा साबित करने में मदद मिलेगी।’

पूर्व भारतीय स्पिनर शाहबाज नदीम ने भी लीग की सराहना करते हुए कहा कि ‘अगले दो हफ्तों तक यह टूर्नामेंट प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का शानदार माहौल बनाएगा। उनके अनुसार, यह मंच उभरते खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने और भविष्य में बड़े अवसर हासिल करने का रास्ता खोलेगा।’

झारखंड टी20 लीग के सभी मैचों का शेड्यूल

  • मैच 1 (10 जून) : छोटा नागपुर रॉयल्स बनाम रांची टाइटंस – दोपहर 12:00 बजे
  • मैच 2 (10 जून) : कोयलांचल सुपर किंग्स बनाम जमशेदपुर स्टीलर्स – शाम 7:30 बजे
  • मैच 3 (11 जून) : छोटा नागपुर रॉयल्स बनाम धनबाद डायमंड्स – दोपहर 12:00 बजे
  • मैच 4 (11 जून) : रांची टाइटंस बनाम संथाल स्ट्राइकर्स – शाम 7:30 बजे
  • मैच 5 (12 जून) : छोटा नागपुर रॉयल्स बनाम कोयलांचल सुपर किंग्स – दोपहर 12:00 बजे
  • मैच 6 (12 जून) : धनबाद डायमंड्स बनाम जमशेदपुर स्टीलर्स – शाम 7:30 बजे
  • मैच 7 (13 जून) : रांची टाइटंस बनाम कोयलांचल सुपर किंग्स – दोपहर 12:00 बजे
  • मैच 8 (13 जून) : छोटा नागपुर रॉयल्स बनाम संथाल स्ट्राइकर्स – शाम 7:30 बजे
  • मैच 9 (14 जून) : रांची टाइटंस बनाम जमशेदपुर स्टीलर्स – दोपहर 12:00 बजे
  • मैच 10 (14 जून) : धनबाद डायमंड्स बनाम कोयलांचल सुपर किंग्स – शाम 7:30 बजे
  • मैच 11 (15 जून) : रांची टाइटंस बनाम संथाल स्ट्राइकर्स – दोपहर 12:00 बजे
  • मैच 12 (15 जून) : छोटा नागपुर रॉयल्स बनाम जमशेदपुर स्टीलर्स – शाम 7:30 बजे
  • मैच 13 (16 जून) : कोयलांचल सुपर किंग्स बनाम संथाल स्ट्राइकर्स – दोपहर 12:00 बजे
  • मैच 14 (16 जून) : रांची टाइटंस बनाम धनबाद डायमंड्स – शाम 7:30 बजे
  • मैच 15 (17 जून) : जमशेदपुर स्टीलर्स बनाम संथाल स्ट्राइकर्स – दोपहर 12:00 बजे
  • मैच 16 (17 जून) : छोटा नागपुर रॉयल्स बनाम कोयलांचल सुपर किंग्स – शाम 7:30 बजे
  • मैच 17 (18 जून) : धनबाद डायमंड्स बनाम संथाल स्ट्राइकर्स – दोपहर 12:00 बजे
  • मैच 18 (18 जून) : रांची टाइटंस बनाम जमशेदपुर स्टीलर्स – शाम 7:30 बजे
  • मैच 19 (19 जून) : धनबाद डायमंड्स बनाम कोयलांचल सुपर किंग्स – दोपहर 12:00 बजे
  • मैच 20 (19 जून) : छोटा नागपुर रॉयल्स बनाम संथाल स्ट्राइकर्स – शाम 7:30 बजे
  • मैच 21 (20 जून) : धनबाद डायमंड्स बनाम जमशेदपुर स्टीलर्स – दोपहर 12:00 बजे
  • मैच 22 (20 जून) : रांची टाइटंस बनाम कोयलांचल सुपर किंग्स – शाम 7:30 बजे
  • मैच 23 (21 जून) : छोटा नागपुर रॉयल्स बनाम जमशेदपुर स्टीलर्स – दोपहर 12:00 बजे
  • मैच 24 (21 जून) : धनबाद डायमंड्स बनाम संथाल स्ट्राइकर्स – शाम 7:30 बजे

नॉकआउट स्टेज

सेमीफाइनल 1 (22 जून) : TBC vs TBC – दोपहर 12:00 बजे

सेमीफाइनल 2 (22 जून): TBC vs TBC – शाम 7:30 बजे

फाइनल (23 जून) : TBC vs TBC – शाम 7:30 बजे

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version