Saturday, June 20

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए ऑलराउंडर निखिल चौधरी को टीम में शामिल किया है। यदि उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है, तो वह पिछले 60 से अधिक वर्षों में ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलने वाले पहले भारत में जन्मे पुरुष क्रिकेटर का रिकॉर्ड भी बना सकत हैं। यह मौका उन्हें इसलिए मिला है क्योंकि स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने निजी कारणों से उपलब्ध नहीं होने की वजह से टीम में शामिल नहीं किया गया है साथ ही वह बांग्लादेश दौरे से बाहर हो गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में निखिल को स्क्वाड में जगह दी गयी है।

भारतीय मूल के निखिल चौधरी को ऑस्ट्रेलिया टीम में मिली जगह

ऑस्ट्रेलिया के लिए भारतीय मूल के कई खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं, जिनमें गुरिंदर संधू और तनवीर संघा शामिल हैं। हालांकि, इन दोनों का जन्म भारत में नहीं हुआ था। भारत में जन्मे  किसी पुरुष क्रिकेटर ने आखिरी बार 1964 में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया था, जब रेक्स सेलर्स ने इंटरनेशनल मैच खेला था।

वहीं, लिसा स्थालेकर, जिनका जन्म पुणे में हुआ था, ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की प्रमुख खिलाड़ियों में रही हैं। ऐसे में निखिल चौधरी के पास करीब 60 साल पुराने इंतजार को खत्म करते हुए इतिहास रचने का शानदार अवसर है।

निखिल चौधरी का यहां तक ​​का सफर कैसा रहा?

निखिल चौधरी का जन्म दिल्ली में हुआ था। हालांकि वह ऑस्ट्रेलिया के नागरिक नहीं हैं, लेकिन स्थायी निवासी (Permanent Resident) होने के कारण ICC के नियमों के तहत ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने के योग्य हैं। निखिल इससे पहले पंजाब के लिए 14 सीमित ओवरों के मुकाबले खेल चुके हैं, जहां उन्हें हरभजन सिंह, शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिला था।

कोरोना महामारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया में फंस जाने के बाद उन्होंने वहीं अपने क्रिकेट करियर को नई दिशा दी और अब ऑस्ट्रेलियाई टीम तक पहुंचने के करीब हैं।

निखिल ने काफी संघर्ष के बाद ये मुकाम हांसिल किया

ऑस्ट्रेलिया में शुरुआती संघर्ष के दौरान निखिल चौधरी ने जीवनयापन के लिए कई तरह की नौकरियां भी कर चुके हैं। एक समय वह एक मैक्सिकन रेस्तरां में काम करते थे, जहां नौकरी के दौरान उनकी उंगली भी कट गई थी। इसके बाद उन्होंने पार्सल डिलीवरी का काम भी किया। तमाम मुश्किलों के बावजूद निखिल ने क्रिकेटर बनने का अपना सपना नहीं छोड़ा।

उनकी मेहनत रंग लाई, जब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जेम्स होप्स की सिफारिश पर उन्हें पहली बार 2023 में होबार्ट हरिकेन्स में मौका मिला था। BBL में सुनहरा अवसर मिलने के बाद उनके करियर को नई दिशा दी और यहीं से उनकी किस्मत बदलनी शुरू हुई। अब निखिल ऑस्ट्रेलिया की नेशनल टीम में खेलने के बेहद करीब हैं।

 निखिल चौधरी का टी-20 करियर

निखिल चौधरी ने अब तक 48 टी20 मैचों की 41 पारियों में 24.14 की औसत और 137.84 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 845 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 79 रन रहा है।

ऑलराउंडर के रूप में निखिल ने गेंदबाजी में भी योगदान दिया है। उन्होंने 36.75 की औसत से 16 विकेट हासिल किए हैं। बल्ले और गेंद दोनों से उपयोगी प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता ने उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम के चयनकर्ताओं को टीम में शामिल करने पर मजबूर किया।

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का स्क्वाड

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, निखिल चौधरी, कूपर कॉनॉली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमन, राइली मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ और एडम जैम्पा।

बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज 2026 के मैचों का पूरा शेड्यूल

 पहला टी-20 मुकाबला–  17 जून – चट्टोग्राम

 दूसरा टी-20 मुकाबला–  19 जून – चट्टोग्राम

 तीसरा टी-20 मुकाबला–  19 जून – चट्टोग्राम

ये सभी मैच चट्टोग्राम में खेले जाएंगे।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version