ICC World Cup 2027 : वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। अब तक सिर्फ इतना ही पता था कि यह आईसीसी टूर्नामेंट अक्टूबर-नवंबर 2027 के दौरान आयोजित होगा, लेकिन अब इसकी संभावित तारीखों की भी चर्चा शुरू हो गई है।

हालांकि, आईसीसी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर शेड्यूल जारी नहीं किया है। ये उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही टूर्नामेंट के कार्यक्रम का ऐलान किया जा सकता है। जुलाई में होने वाली आईसीसी की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में वर्ल्ड कप से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियों पर ऑफिशियल मुहर लग सकती है। इस कड़ी में हम आपको वनडे वर्ल्ड कप 2027 की संभावित डेट और वेन्यू के बारे में बताने जा रहे हैं।

साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया को चुना वर्ल्ड कप 2027 का वेन्यू

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में संयुक्त रूप से होने वाला है, साथ ही सभी टीमें अभी से अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टूर्नामेंट का आयोजन 4 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 के बीच हो सकता है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मई में अहमदाबाद में हुई आईसीसी बैठक के दौरान इन संभावित तारीखों पर सहमति बनी थी। हालांकि मेजबानी तीन देशों के पास होगी, लेकिन ज्यादातर मुकाबले साउथ अफ्रीका के आठ प्रमुख स्टेडियमों में खेले जाने की संभावना है।

आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 कितने मैच खेले जाएंगे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 में कुल 54 मैच खेले जा सकते हैं। इनमें से लगभग 41 मुकाबलों की मेजबानी साउथ अफ्रीका को मिलने की उम्मीद है। वहीं, जिम्बाब्वे में 8 से 10 मैच आयोजित किए जा सकते हैं, जबकि नामीबिया को 3 मुकाबले दिए जाने पर विचार किया जा रहा है। जिम्बाब्वे के तीन स्टेडियमों को टूर्नामेंट के मैचों की मेजबानी मिल सकती है। खास बात यह है कि 2003 के बाद पहली बार साउथ अफ्रीका आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा, जिससे वहां के क्रिकेट प्रशंसकों में काफी उत्साह है।

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में सुपर ​सिक्स स्टेज की वापसी

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 कई मायनों में खास होने वाला है। इस बार टूर्नामेंट में 14 टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि 2023 में भारत में आयोजित वर्ल्ड कप में केवल 10 टीमों ने भाग लिया था। नए फॉर्मेट के तहत सभी टीमों को सात-सात टीमों के दो ग्रुप में बांटा गया है, जहां हर टीम अपने ग्रुप की अन्य टीमों के खिलाफ मुकाबला खेलेगी।

टूर्नामेंट की एक और बड़ी खासियत ‘सुपर सिक्स’ स्टेज की वापसी है, जो 2003 के बाद पहली बार देखने को मिलेगी। मेजबान देशों में शामिल साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे ने सीधे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है। हालांकि, नामीबिया को टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा, क्योंकि उसे अभी आईसीसी के पूर्ण सदस्य देशों में शामिल नहीं किया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में कितनी टीमें खेलेंगी?

उत्तर: ICC मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी।

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीमों को कितने ग्रुप में बांटा गया है

उत्तर: इस बार टीमों को सात-सात के दो ग्रुप में बांटा गया है।

कौन सी टीमें 2027 वर्ल्ड कप के लिए पहले ही क्वालिफ़ाई कर चुकी हैं?

उत्तर: साउथ अफ़्रीका और ज़िम्बाब्वे अपने आप क्वालिफ़ाई कर चुके हैं क्योंकि वे होस्ट देश हैं। दूसरी टीमें ICC ODI रैंकिंग और क्वालिफ़िकेशन टूर्नामेंट के आधार पर क्वालिफ़ाई करेंगी।

क्या नामीबिया 2027 वर्ल्ड कप में खेलेगा?

उत्तर: हालांकि नामीबिया को-होस्ट है, लेकिन वे अपने आप क्वालिफ़ाई नहीं होंगे क्योंकि वे ICC के पूरे सदस्य नहीं हैं। उन्हें ऑफ़िशियल क्वालिफ़िकेशन के ज़रिए क्वालिफ़ाई करना होगा।

कौन सी टीमों के 2027 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफ़ाई करने की उम्मीद है?

उत्तर: मौजूदा ODI रैंकिंग के आधार पर, इंडिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान, इंग्लैंड, साउथ अफ़्रीका, श्रीलंका और अफ़गानिस्तान जैसी टीमें क्वालिफ़ाई करने की मज़बूत दावेदार हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version