ENGW vs SLW मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुकाबला इंग्लैंड विमेंस और श्रीलंका विमेंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच 12 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जो कि हाई स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।

दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ नेट सीवर ब्रंट की कप्तानी वाली ENGW है, तो दूसरी तरफ चमारी अटापट्टू की अगुवाई में SLW जोश के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज ENGW vs SLW मैच में कौन जीतेगा।

ENGW vs SLW में कौन टीम हैं आगे?

कुल मैच: 12

इंग्लैंड विमेंस जीती: 8

श्रीलंका विमेंस जीती: 3

नो रिजल्ट: 1

ENGW vs SLW: एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम, बर्मिंघम पिच रिपोर्ट

एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार होती है। यहां पर शुरू में तेज गेंदबाजों में लिए स्विंग और सीम तो होता ही है लेकिन उसके बाद गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है। यहीं नहीं छोटी स्क्वायर बाउंड्री भी बल्लेबाजों के हक में होती है। लाल मिट्टी की विकेट होने के कारण बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट खेलते है।

पहली पारी का औसत स्कोर– 161

दूसरी पारी का एवरेज स्कोर- 154

ENGW vs SLW: संभावित प्लेइंग XI

श्रीलंका प्लेइंग 11: हासिनी परेरा, चमारी अथापथु (कप्तान), इमेशा दुलानी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, कौशिनी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मल्की मदारा, सुगंधिका कुमारी, मिताली अयोध्या।

इंग्लैंड विमेंस: सोफिया डंकले, डैनी वायट-हॉज, हीथर नाइट, नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), फ्रेया केम्प, ऐलिस कैपसी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), शार्लेट डीन, इस्सी वोंग, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्सी स्मिथ।

ENGW vs SLW: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत

इंग्लैंड विमेंस (ENGW): इंग्लैंड विमेंस के पास भी डैनी वाट और नेट सीवर जैसे बल्लेबाज हैं जो कि शुरुआत में ही मैच छीन सकती हैं। इसके साथ हीथर नाइट और एलिस कैप्सी जैसी इस फॉर्मेट की धाकड़ बल्लेबाज मिडल ऑर्डर में मौजूद हैं। गेंदबाजी में लॉरेन बेल और लॉरेन फिलर एक्सपीरियंस लाती हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए सोफी एक्लस्टोन मौजूद हैं।

श्रीलंका विमेंस (SLW): श्रीलंका विमेंस के पास भी चमारी अटापट्टू और हर्षिता समरर्विक्रमा जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। मिडल ऑडर में विषमी गुणारत्ने और नौसानी नुथयांगना हैं। जबकि, गेंदबाजी में काव्या कादंबी और चेतना हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए हसनी परेरा मौजूद हैं।

ENGW vs SLW: कौन जीतेगा आज का मैच?

पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां टोटल चेस करने वाली टीम को थोड़ा बेनिफिट मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी और भी आसान हो जाती है।

इस साल भी ENGW की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है लेकिन SLW के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।

आज के ENGW vs SLW मुकाबले में इंग्लैंड विमेंस के पास होम एडवांटेज है। बर्मिंघम में शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है और इंग्लैंड विमेंस के पास काफी अच्छा तेज गेंदबाजी अटैक है जो कि किसी भी पिच पर अच्छा कर सकता है जबकि, श्रीलंका के पास इतने शानदार तेज गेंदबाज नहीं है। इंग्लैंड की गेंदबाजी और बल्लेबाजी अच्छी होने के कारण उन्हें मुकाबले में बढ़त है इसलिए वो इस मैच में जीत दर्ज सकती है।

मैच विनर: ENGW

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version