Saturday, June 20

Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज वीरवार, 18 जून 2026 को 12 वां मैच वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम और स्कॉटलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच लीड्स शहर में स्थित हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से खेला जाएगा।

इसके अलावा इन दोनों टीमों के बीच अभी तक केवल एक ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया है। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच खेला जाने वाला है। तभी तो आज इन दोनों टीमों के बीच एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

SCOW टीम के खिलाफ WIW का पलड़ा रहा है भारी :-

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में अभी तक वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम और स्कॉटलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच केवल एक ही मैच खेला गया है। तब इस मैच में खेलते हुए वेस्टइंडीज की महिला टीम को एकतरफा जीत हासिल हुई थी।

West Indies Women cricket team
image source vis getty images

लेकिन आज के इस मैच में स्कॉटलैंड की महिला टीम भी पलटवार करने के इरादे से ,मैदान पर उतरने वाली है। इसके चलते हुए आज इस मैच में दोनों टीमों के बीच हमें कड़ी टक्कर भी देखने को मिलेगी।

आज इस तरह की हो सकती है SCOW की टीम :-

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में वेस्टइंडीज महिला टीम के खिलाफ खेले गए अपने एकमात्र मैच में स्कॉटलैंड महिला टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में स्कॉटिश टीम की तरफ से कप्तान कैथरीन ब्राइस 25 और ऐल्सा लिस्टर ने 26 रन की पारी खेली थी। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाई थी। जबकि गेंदबाजी में ओलिविया बेल ने 2 बल्लेबाजों को आउट किया था। आज के इस मैच में स्कॉटलैंड की टीम को अपने खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Scotland women's cricket team
Scotland women’s cricket team

SCOW टीम की संभावित एकादश :- डार्सी कार्टर, सेरा ब्राइस, कैथरीन ब्राइस {कप्तान), कैथरीन फ्रेजर, मेगन मैककॉल, प्रियानाज़ चटर्जी, कर्स्टी गॉर्डन, आइल्सा लिस्टर, अबताहा मकसूद, राहेल स्लेटर, ओलिविया बेल

SCOW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- क्लो एबेल, मैसी मैसीरा, राहेल स्लेटर, पिप्पा स्प्राउल

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है WIW की टीम :-

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में स्कॉटलैंड महिला टीम के खिलाफ खेले अपने पिछले मैच में कैरेबियाई महिला टीम को 6 विकेट से जीत हासिल हुई थी। तब उस मैच में कैरेबियाई टीम की दोनों सलामी बल्लेबाज आउट होकर जल्दी ही पवेलियन लौट गईं थी। लेकिन आज के इस मैच में कैरेबिटै टीम को अपनी कप्तान हेले मैथ्यूज से एक शानदार और बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। जबकि गेंदबाजी में अफी फ्लेचर पर दारोमदार रहने वाला है।

West Indies women cricket team
image source vis getty images

WIW टीम की संभावित एकादश :- हैली मैथ्यूज (कप्तान), डींड्रा डोटिन, चिनेले हेनरी, स्टैफनी टेलर, एफी फ्लेचर, शेमाइन कैंपबेल, जैनिलिया ग्लासगो, कियाना जोसेफ, ज़ैदा जेम्स, मैंडी मंगरू, शॉनिशा हेक्टर

WIW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- अश्मिनी मुनिसर, करिश्मा रामहरैक, जहजारा क्लैक्सटन, आलिया अल्लेने

कैसी रहने वाली है आज हेडिंग्ले स्टेडियम की पिच :-

इंग्लैंड के लीड्स में स्थित हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड की पिच तेज गेंदबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। क्यूंकि इस पिच पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को अच्छी उछाल और स्विंग मिलती है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो यह पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतर हो जाती है। इसके चलते हुए बाद में यहां पर स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलनी शुरू हो जाती है।

Headingley Cricket Stadium
Headingley Cricket Stadium

इसके अलावा इस पिच पर शुरुआती ओवर निकल जाने और गेंद पुरानी हो जाने के बाद बल्लेबाज खुलकर अपने शॉट खेलना शुरू कर देते हैं। इसके अलावा जैसे-जैसे पिच पुरानी होती है और विकेट थोड़ा धीमा हो जाता है। जिससे स्पिन गेंदबाजों को टर्न और उछाल मिलने लग जाता है। इसके अलावा यहां पर टी20 का सर्वोच्च टीम स्कोर 240/4 है। जो यॉर्कशायर की टीम ने साल 2021 में लीसेस्टरशायर के खिलाफ बनाया था। इस मैदान पर कप्तान टॉस जीतकर अक्सर पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं।

कैसा रहेगा आज हेडिंग्ले का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज वीरवार, 18 जून को हेडिंग्ले में हल्के बादलों और धूप के मिश्रण के साथ काफी सुहावना रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि आज यहां पर न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा आज मैच के दौरान यहां पर बारिश की संभावना भी बनीं हुई है। इसके चलते हुए आज यहां पर बारिश मैच में अपना खलल डाल सकती है।

कब और कहां देखें यह मैच :-

वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम और स्कॉटलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच यह मुकाबला आज वीरवार, 18 जून को हेडिंग्ले क्रिकेट मैदान पर भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज रात 10:30 बजे होने वाला है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version