Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज शुक्रवार, 19 जून 2026 को 13 वां मैच न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम और आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच हैम्पशायर क्रिकेट मैदान में भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से खेला जाएगा।

इसके अलावा इन दोनों टीमों के बीच अभी तक केवल 4 ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। वहीं इस दौरान कीवी टीम का ही पलड़ा भारी देखने को मिला है। आज कीवी टीम को इस टूर्नामेंट में बने रहने के लिए बड़े अंतर से जीतना जरुरी है। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

IREW टीम के खिलाफ NZW का पलड़ा रहा है भारी :-

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 4 मैच खेले गए हैं। तब इन मैचों में खेलते हुए सभी मैचों में कीवी टीम को ही एकतरफा जीत मिली थी।

Newzealand Women cricket team
Newzealand Women cricket team

जबकि इस दौरान आयरलैंड की टीम अपनी पहली जीत के लिए तरसती हुई दिखाई दी है। लेकिन आज के इस मैच में यह टीम अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरने की सोचेगी।

आज इस तरह की हो सकती है IREW की टीम :-

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में न्यूजीलैंड महिला टीम के खिलाफ खेले गए अपने पिछले मैच में आयरलैंड महिला टीम को 8 विकेट से एकतरफा हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में आयरिश टीम की तरफ से बल्लेबाज गैबी लुईस ने ही 39 रन की एक अच्छी पारी खेली थी। जबकि उनके अलावा इस मैच में कोई भी बल्लेबाज नहीं चल पाई थी। जबकि गेंदबाजी में भी तब कोई भी आयरिश गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। लेकिन आज के इस मैच में आयरलैंड की टीम को अपने सभी खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Ireland women cricket team
Ireland women cricket team

IREW टीम की संभावित एकादश :- गैबी लुईस (कप्तान), एमी हंटर (विकेटकीपर), ओर्ला प्रेन्डरगास्ट ,रेबेका स्टोकेल ,लीह पॉल ,क्रिस्टीना कूल्टर रेली ,एलिस टेक्टर ,अर्लीन केली ,अलाना डेलज़ेल ,कारा मरे ,एमी मैगुइरे।

IREW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- लुईस लिटिल, जॉर्जिया डेम्पसी, लारा मैकब्राइड, अवा कैनिंग

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है NZW की टीम :-

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में आयरलैंड महिला टीम के खिलाफ खेलते हुए अपने पिछले मैच में कीवी महिला टीम को 8 विकेट से बड़ी जीत मिली थी। तब उस मैच में कीवी टीम की तरफ से अनुभवी बल्लेबाज सोफी डिवाइन ने 51 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। जबकि गेंदबाजी में तब लीघ कास्परेक ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए थे। वहीं आज के इस मैच में भी कीवी टीम को अपने सभी खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। वहीं आज यह मैच कीवी टीम के लिए करो यह मारो वाला भी है।

Newzealand Women cricket team
Newzealand Women cricket team

NZW टीम की संभावित एकादश :- अमेलिया केर (कप्तान), सूजी बेट्स, सोफी डिवाइन,फ्लोरा डेवोनशायर, इज़ी गेज़, मैडी ग्रीन, पोली इंगलिस, जेस केर, रोज़मेरी मायर, जॉर्जिया प्लिमर, ली ताहुहु

SAW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- ब्रुक हॉलिडे, नेन्सी पटेल, इज़ी शार्प, ब्री इलिंग

कैसी रहने वाली है आज हैम्पशायर क्रिकेट स्टेडियम की पिच :-

हैम्पशायर क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों और स्विंग को मदद करती है। लेकिन इस मौजूदा समय में इसको अब यूटिलिटा बाउल के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा इस पीच पर पहली पारी में बल्लेबाजों को अच्छा उछाल मिलता है, लेकिन मैच आगे बढ़ने पर पिच धीमी हो जाती है ।

Hampshire cricket ground
Hampshire cricket ground

जिससे स्पिनर्स और धीमी गति के गेंदबाजों को काफी टर्न और ग्रिप मिलने लग जाता है। इसके चलते हुए यहां पर आम तौर पर कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं। क्यूंकि दूसरी पारी में पिच धीमी होने और ओस आने से स्पिनरों को खेलने में काफी परेशानी होती है। इसके अलावा इस मैदान पर मैचों का औसत स्कोर लगभग 170-175 रन रहता है।

कैसा रहेगा आज हैम्पशायर का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज शुक्रवार, 19 जून को हैम्पशायर में मौसम बिल्कुल साफ़ और हल्की धूप के साथ सामान्य रहने वाला है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि आज यहां पर न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा आज मैच के दौरान यहां पर मैच में बारिश का कोई भी खलल नहीं देखने को मिलेगा।

कब और कहां देखें यह मैच :-

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम और आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच यह मुकाबला आज शुक्रवार, 19 जून को हैम्पशायर क्रिकेट मैदान पर भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज रात 10:30 बजे होने वाला है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version