KRAFTON और Level Infinite, Hidden Leaf Village की दुनिया को सीधे PUBG Mobile के बैटलग्राउंड से कनेक्ट कर रहा है। PUBG Mobile x Naruto Shippuden के कोलेबोरेशन का इंतेजार खत्म हो गया है, 9 जुलाई 2026 को लॉन्च होगा और यह Version 4.5 अपडेट का सबसे बड़ा आकर्षण रहेगा। इस रोमांचक अपडेट के साथ Erangel में कई नए फीचर्स, थीम्ड कंटेंट और खास सरप्राइज़ देखने को मिलेंगे। इस कड़ी में हम आपको इस शानदार क्रॉसओवर में खिलाड़ियों के लिए क्या-क्या नया आने वाला है, इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

PUBG Mobile के Naruto Collaboration क्या- क्या फ़ीचर्स मिल सकते हैं

इस कोलेबोरेशन  में मिलने फ़ीचर्स के साथ एनीमे क्रॉसओवर एक्सपीरियंस के साथ गेमप्ले का बिलकुल अलग अनुभव देता है।

नारुतो शिपूडेन थीम्ड मोड – क्लासिक बैटल रॉयल मैप्स को पूरी तरह निंजा थीम में बदल दिया जाएगा। हालांकि डेवलपर्स ने अभी तक मैप में होने वाले बदलावों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक खिलाड़ियों को इंटरैक्टिव थीम्ड ज़ोन और खास कॉम्बैट ट्रायल्स देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा, गेम में नए जूत्सु-आधारित मैकेनिक्स भी जोड़े जाने की उम्मीद की जा रही है, जो गेमप्ले को और रोमांचक बना देंगे।

टीम 7 कॉस्मेटिक्स और इमोट्स – इस अपडेट के साथ गेमर्स अपने पसंदीदा Naruto Shippuden किरदारों की तरह खेलने का अनुभव ले सकते हैं। Naruto की मशहूर Team 7 के सदस्यों पर आधारित प्रीमियम कैरेक्टर मॉडल्स, शानदार कॉस्मेटिक सेट्स और खास इमोट्स आने की उम्मीद है, जिससे फैंस अपने पसंदीदा निंजा का लुक और स्टाइल गेम में अपना सकत हैं।

  • Sasuke Uchiha
  • Naruto Uzumaki
  • Sasuke Uchiha
  • Sakura Haruno
  • Kakashi Hatake

प्राइज में मिलने वाले रिवॉर्ड्स

इस क्रॉसओवर का सबसे आकर्षक फीचर नया Prize Path Event है। इसमें खिलाड़ियों को खास इन-गेम मिशन और चुनौतियां पूरी करनी होंगी, जिनके जरिए वे एक प्रोग्रेसिव रिवॉर्ड ट्रैक पर आगे बढ़ सकेंगे।

Prize Path में आगे बढ़ने पर खिलाड़ियों को एक्सक्लूसिव Naruto-थीम वाले रिवॉर्ड्स, शानदार लूट आइटम्स और विशेष वॉयस पैक्स अनलॉक करने का मौका मिलेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि फ्री और प्रीमियम दोनों तरह के खिलाड़ी बिना क्रेट्स पर निर्भर हुए कई यूनिक प्रोफाइल कॉस्मेटिक्स और रिवॉर्ड्स हासिल कर सकेंगे, जिससे यह इवेंट सभी खिलाड़ियों के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद बन जाता है।

PUBG मोबाइल 4.5 अपडेट आने की तारीख क्या है

यह भी ध्यान रखें कि 9 जुलाई को Version 4.5 अपडेट के लाइव होते ही सर्वर पर गेमर्स की ज्यादा संख्या में डाउनलोड कर सकते है। इसलिए बेहतर होगा कि आप पहले से ही अपने डिवाइस में पर्याप्त स्टोरेज स्पेस खाली कर लें। ऐसे बड़े अपडेट्स में नए HD टेक्सचर, थीम्ड कंटेंट और इवेंट से जुड़े संसाधनों को डाउनलोड करने के लिए काफी अतिरिक्त स्टोरेज की आवश्यकता होती है। पहले से तैयारी करने से आप अपडेट रिलीज़ होते ही बिना किसी परेशानी के इसको डाउनलोड कर साकेत हैं।

गेमिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version