Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज शुक्रवार, 12 जून को पहला मैच इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। इस मैच से क्रिकेट के इस मेगा टूर्नामेंट की शुरुआत भी हो जाएगी।
वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच इंग्लैंड के एजबैस्टन, बर्मिंघम में खेला जाने वाला है। इसके अलावा आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में होने वाले इस मुकाबले में आज हमें इंग्लैंड और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिलेगी।
वहीं इस बार इंग्लैंड महिला टीम की कमान दिग्गज ऑलराउंडर नेट सीवर ब्रंट के हाथों में रहने वाली है। जबकि दूसरी तरफ श्रीलंका महिला टीम की कमान स्ट्रा बल्लेबाज चमारी अटापट्टु के हाथों में रहेगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
SLW टीम के खिलाफ ENGW का पलड़ा रहा है भारी :-
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 12 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए अभी तक इनमें से इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने कुल 10 मैचों में जीत हासिल की है।

जबकि दूसरी तरफ इन मैचों में से कुल 2 ही मैचों में जीत हासिल हुई है। इसके अलावा इन दोनों के बीच खेले गए पिछले 2 टी20 इंटरनेशनल मैच में से श्रीलंका की महिला टीम को दोनों ही मैचों में जीत मिली है। वहीं आज भी इन दोनों टीमों के बीच हमें एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है।
आज इस तरह की हो सकती है SLW की टीम :-
इसके अलावा इंग्लैंड महिला क्रकेट टीम के खिलाफ खेले अपने पिछले मैच में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम को शानदार 7 विकेट से जीत मिली थी। तब उस मैच में श्रीलंका की तरफ से बल्लेबाज चमारी अटापट्टू ने केवल 28 गेंद पर 44 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। उनके अलावा उस मैच में हर्षिता समविक्रमा ने भी 28 रन की पारी खेली थी। उसके अलावा गेंदबाजी में चमारी अटापट्टू ने तब 3 शानदार विकेट भी लिए थे। आज के इस मैच में उनसे ऐसे ही अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

SLW की संभावित एकादश :- चमारी अथापथु (कप्तान),विष्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, काव्या कविंदी, कवीशा दिलहारी, हसीना परेरा, निलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारा, मल्की मदारा, उदेशिका प्रबोधिनी
SLW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- कौशिनी नुत्यांगना, निमाशा मीपागे, शशिनी गिम्हानी, चेतना विमुक्ति
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है ENGW टीम :-
इसके अलावा श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के खिला खेले अपने पिछले मैच में इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में इंग्लैंड टीम की तरफ से मैया बूचियर ने सबसे ज्यादा 23 रन की पारी खेली थी। उनके अलावा उस मैच में कोई भी अन्य महिला इंग्लिश बल्लेबाज क्रीज पर टिक कर नहीं खेल पाई थी। जबकि गेंदबाजी में सारा ग्लेन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए थे। वहीं आज के इस मैच में हमें इंग्लैंड के बल्लेबाजों और गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

ENGW टीम की संभावित एकादश :- एमी जोन्स (विकेटकीपर), डेनिएल वैट, नेट साइवर ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीथर नाइट, फ्रेया कैम्प, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्सी स्मिथ, लॉरेन बेल।
ENGW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- सोफी डंकले, टिली कोर्टीन-कोलमैन, चार्ली डीन, दानी गिब्सन, इस्सी वोंग
कैसी रहने वाली है आज एजबेस्टन स्टेडियम की पिच :-
एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए अनुकूल मानी जाती है। क्यूंकि इस मैदान पर खेलते हुए शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए बेहतरीन उछाल और स्विंग मिलता है। जैसे जैसे खेल आगे बढ़ता है तो तब यहां पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलनी शुरू हो जाती है।

इसके अलावा अगर एक बार इस मैदान पर बल्लेबाज टिक जाता है तो तब बल्लेबाज खुलकर अपने शॉट्स खेलने लग जाता है। इसके अलावा एजबेस्टन में टी20 की पिच काफी सपाट और तेज मानी जाती है। इसके चलते हुए यहां पर छक्के-चौके आसानी से लगते हैं। इसके अलावा यहां पर वारविकशायर बेयर्स का टी20 में सर्वाधिक स्कोर 242 रन रहा है।
कैसा रहेगा आज बर्मिंघम का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज शुक्रवार, 12 जून को बर्मिंघम में मौसम बिल्कुल साफ नहीं रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि आज यहां पर न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा आज मैच के दौरान यहां पर बारिश की संभावना भी बनीं हुई है। इसके चलते हुए आज यहां पर बारिश मैच में अपना खलल डाल सकती है।
कब और कहां देखें यह मैच :-
इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच यह मुकाबला आज शुक्रवार, 12 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट मैदान पर भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज रात 10 : 30 बजे होने वाला है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







